बर्मा से पैदल भारत आई थीं 3 साल की हेलेन:भूख से शरीर बन गया था कंकाल, मां का गर्भपात हुआ और भाई की हो गई मौत

Updated on 21-11-2022 05:01 PM

हिंदी सिनेमा की कैबरे क्वीन कही जाने वाली हेलेन आज पूरे 84 साल की हो चुकी हैं। खूबसूरती और अपने अलग तरह के डांस स्टाइल से इन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। पिया तू अब तो आजा, आओ ना गले लग जाओ ना, ये मेरा दिल, आ जाने जा, महबूबा महबूबा जैसे ना जाने कितने गानों पर थिरकते हुए हेलेन ने अपनी एनर्जी से डांस के नए पैमाने तय किए।

एक दौर वो भी आया जब इनकी एक नजर पाने की चाह में ऐसी भीड़ उमड़ती कि इन्हें बचने के लिए बुरका पहनकर छिपते-छिपाने निकलना पड़ता था। ये रुतबा हिंदी सिनेमा के इतिहास की किसी डांसर के पास नहीं था। वहीं एक समय ऐसा भी रहा जब टाइप कास्ट होने के बाद इन पर व्हाइट स्किन वेस्टर्न वैंप का ठप्पा लगा।

इन सबके इतर हेलेन की जिंदगी कई बुरे हादसों के नाम रही। 3 साल की उम्र में पिता को खोया। देश से निकाला गया तो इन्होंने बर्मा से भारत तक कई किलोमीटर तक पैदल सफर किया। इस सफर में चलते-चलते मां का गर्भपात हो गया, भाई गुजर गया और खुद का शरीर कंकाल बन गया। 13 साल की उम्र में जिम्मेदारियों ने बचपन छीन लिया। कभी 27 साल बड़े आदमी से शादी की तो कभी दूसरी पत्नी बनकर इन्हें सालों तक परिवार के प्यार से महरूम रहना पड़ा।

पहली कहानी हेलेन के बचपन की। हेलेन एन रिचर्डसन का जन्म 21 नवंबर 1938 को रंगून, ब्रिटिश बर्मा में फ्रेंच पिता डेसिमियर जॉर्ज और बर्मी मां मर्लिन के घर हुआ था। कुछ समय बाद मां ने ब्रिटिश मूल के रिचर्डसन से दूसरी शादी कर ली। इनका एक भाई रॉजर था और एक गोद ली हुई बहन जेनिफर। सौतेले पिता रिचर्डसन की मौत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुई बमबारी से हो गई। जापान के लोगों ने बर्मा पर कब्जा कर लिया। हालात इतने बदतर हो गए कि इनके परिवार को देश से निकाल दिया गया।

1943 में गर्भवती मां, एक छोटे भाई, बहन और हेलेन को लेकर पैदल बर्मा से असम, भारत के सफर पर निकल पड़ीं। आज ये सफर करीब 867 किलोमीटर है, जिसे पैदल पूरा करने में करीब 178 घंटे चलना पड़ेगा। न कोई सामान था, न पैसे, न कपड़े, ना खाना। भूखे प्यासे इन मुसाफिरों ने पैदल सैकड़ों गांव और जंगल पार किए। भुखमरी और बीमारी असर दिखाती रही और धीरे-धीरे साथ चलने वालों की संख्या कम होती चली गई। हेलेन की गर्भवती मां का रास्ते में ही मिसकैरेज हो गया और भाई की तबीयत और बिगड़ गई।

जो आखिर में लोग भारत पहुंचने में कामयाब हुए उन्हें खुशकिस्मती से ब्रिटिश सैनिकों से मदद मिल गई। सैनिकों ने हेलेन की मां और उनके बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया। शरीर कंकाल बन चुका था और शरीर पर कई चोट थीं। भाई ने भी बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। दो महीने तक हेलेन, उनकी मां और बहन अस्पताल में ही रहीं। जब हालत सुधरी तो ये कोलकाता आकर बस गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.