30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Updated on 12-06-2025 01:07 PM

रायगढ़। रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 13 मई से 11 जून 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में कुल 11 विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 276 छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों की तकनीकी जानकारी प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समापन समारोह में डिप्टी कलेक्टर रायगढ़  प्रवीण कुमार भगत ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडिय़ों ने खेल की बारीकियों को सीखा और अपनी प्रतिभा को निखारा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। डिप्टी कलेक्टर  भगत ने कहा कि खेल प्रशिक्षण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने न केवल विभिन्न खेलों की बारीकियों को सीखा, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को भी आत्मसात किया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया। यह प्रशिक्षण शिविर न केवल जिले के युवा खिलाडिय़ों के लिए एक सशक्त मंच बना, बल्कि खेलों के प्रति उत्साह और समर्पण को भी नई ऊंचाइयाँ प्रदान की।

इस अवसर पर  जीवन लाल नायक सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग,  जीतेश्वर प्रधान व्यायाम शिक्षक,  सौरभ पण्डा सचिव जिला बैडमिंटन संघ,  विकास रंजन सिन्हा शिक्षक माध्यमिक शाला सराईपाली तथा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकगण  जयकुमार यादव ताइक्वांडो,  शारदा गहलोत फुटबॉल,  अपूर्व जैन लॉन टेनिस,  गौरव पाहवा टेबल टेनिस,  संतोष गुप्ता बॉक्सिंग एवं योगा कोच सुश्री ईशा यादव की उपस्थिति रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.