पिथौरा कर्मचारी कॉलोनी में 30 लाख की चोरी, ताला काटकर ले गए जेवर-नकदी

Updated on 19-02-2026 01:00 PM

पिथौरा। नगर से लगे लाहरौद स्थित कर्मचारी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर नायक का परिवार बाहर से लौटा और मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य अलग-अलग धार्मिक यात्राओं और काम से बाहर गए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला ग्राइंडर से काटा और अंदर घुसकर आलमारी तोड़ दी। करीब 10 तोला सोना, 150 तोला चांदी और एक लाख रुपये से अधिक नकदी चोरी कर ली गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। पुलिस ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.