एक महीने में 30 लाख सब्सक्राइबर्स! BSNL ने कर दिया कमाल, एयरटेल, वोडा और जियो का बुरा हाल

Updated on 26-10-2024 12:32 PM
नई दिल्ली: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के साथ होड़ में पिछड़ने वाली सरकारी कंपनी बीएसएनएल के दिन अब फिरने लगे हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के हाल में टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक बीएसएनएल का रुख कर रहे हैं। टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीएसएनएल के कस्टमर बेस में पिछले दो महीनों से बढ़ोतरी हो रही है। इसमें कम टैरिफ और 4जी सर्विसेज के 'सॉफ्ट लॉन्च' का भी योगदान है।

जुलाई में बीएसएनएल ने करीब 30 लाख नए ग्राहक जोड़े जबकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित अन्य सभी कंपनियों के यूजर्स की संख्या में गिरावट आई। एयरटेल ने 17 लाख, वोडा आइडिया में 14 लाख और जियो में लगभग 8 लाख यूजर गंवाए। अगस्त में भी बीएसएनएल ही एकमात्र ऐसी कंपनी थी जिसके ग्राहकों की संख्या में तेजी आई। बीएसएनएल ने इस महीने 25 लाख नए ग्राहक जोड़े। इस दौरान जियो ने 40 लाख, एयरटेल ने 24 लाख और वोडा आइडिया ने 19 लाख यूजर्स गंवाए।

मार्केट शेयर


हालांकि कुल मिलाकर बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी अब भी अपने बड़े निजी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बहुत कम है। इस साल अगस्त के अंत में 40.5% की हिस्सेदारी के साथ जियो सबसे आगे है जबकि एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 33% और वोडा आइडिया की 18% है। ट्राई ने कहा कि बीएसएनएल की हिस्सेदारी अभी 7.8% है। अगर इसमें एमटीएनएल की 0.2% हिस्सेदारी भी जोड़ दी जाए तो यह 8% हो जाती है।

बीएसएनएल का टैरिफ इंडस्ट्री में सबसे कम हैं। एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) स्कोर से भी यह बात साबित होती है। एयरटेल के एआरपीयू 211 रुपये, जियो का 195 रुपये और वोडा आइडिया का 146 रुपये है। इसकी तुलना में बीएसएनएल का एआरपीयू करीब 90 रुपये है। साफ है कि यह सरकारी कंपनी उपभोक्ताओं से सबसे कम टैरिफ वसूल रही है। कम टैरिफ की एक वजह यह भी है कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर हाई-स्पीड 4G लॉन्च नहीं किया है। दूसरी ओर जियो और एयरटेल जैसे निजी ऑपरेटरों ने अपने यूजर्स के एक बड़े हिस्से को 5G में ट्रांसफर कर दिया है।

घरेलू कंपनियों पर भरोसा


वोडा आइडिया एकमात्र निजी कंपनी है जो अभी भी 4G पर है। हाल ही में फंड जुटाने के बाद यह अब कंपनी 5G पर जाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। बीएसएनएल का 4G 'इंडिया स्टैक' विकसित करने के सरकार के प्रयासों की सफलता पर टिका है। कंपनी ने नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम एक स्थानीय कंसोर्टियम को सौंपा गया है जिसमें टाटा ग्रुप की टीसीएस और तेजस नेटवर्क तथा सरकारी कंपनी सी-डॉट शामिल है। सरकार ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग जैसी वैश्विक दिग्गजों को ऑर्डर देने से इनकार कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.