पाकिस्तान में 30 मोबाइल फोन कंपनियों ने बंद किया असेंबली प्लांट, 20 हजार नौकरियों पर आया खतरा

Updated on 03-04-2023 05:45 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था की बर्बादी का असर अब सीधे तौर पर फैक्ट्रियों पर दिखने लगा है। एक समय जब भारत में एप्पल जैसी कंपनियों के फोन बन रहे हैं तब पाकिस्तान में मौजूद 30 मोबाइल फोन असेंबली यूनिट ने अपना प्लांट बंद कर दिया है। इनमें से तीन को विदेशी कंपनियां चला रही थीं। इन यूनिट्स का कहना है कि इनके पास कच्चा माल खत्म हो चुका है। मोबाइल फोन प्लांट को बंद किए जाने से 20 हजार कर्मचारियों के भविष्य पर संकट आ गया है। ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अप्रैल का आधा वेतन देकर छुट्टी दे दी है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि प्रोडक्शन शुरू होते ही उन्हें वापस बुलाया जाएगा।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक एक मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ने इस बात पर दुख जताया कि उन्हें अपने कर्मचारियों को रमजान के महीने में घर भेजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार के तीन मोबाइल प्रोडक्शन यूनिट हैं और सभी बंद हैं।' उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्रालय की अक्षम और अजीब नीतियों को दोषी बताया। दरअसल पाकिस्तान में इस समय आयात मुश्किल हो गया है, क्योंकि केंद्रीय बैंक डॉलर बचाने के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट जारी नहीं कर रहे।

नहीं हो पा रहा आयात

आयात न हो पाने के कारण मोबाइल फोन बनाने के लिए जरूरी चीजें नहीं मिल रही हैं। पाकिस्तान मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PMPMA) ने हाल ही में एक पत्र के जरिए आईटी मंत्रालय को बताया है कि स्थानीय मोबाइल फोन कंपनियां लगभग बंद हो गई हैं। बाजारों में भी मोबाइल फोन की कमी देखने को मिल रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन की कमी के कारण भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

स्थानीय कारोबार को हो रहा नुकसान

उन्होंने कहा कि आयात किए जाने वाले मोबाइल फोन और स्थानीय स्तर पर बनने वाले फोन की कीमत एक होती जा रही है। इसके कारण स्थानीय व्यापार को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि दक्षिण कोरिया, चीन और वियतनाम से आयात होने वाला सामान लगातार कम होता जा रहा है। पाकिस्तान पिछले अप्रैल महीने से 25 लाख फोन का निर्माण कर रहा है। पाकिस्तान फोन का निर्यात भी करता है, लेकिन प्लांट के बंद होने से वह भी प्रभावित हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.