गैस पाइप लाइन डालने के बाद बिना रेस्टोरेशन छोड़ी 300 किलोमीटर सड़क

Updated on 03-07-2023 05:56 PM
भोपाल । राजधानी में थिंक गैस कंपनी ने पाइप लाइन डालने के बाद शहर की 300 किलोमीटर सड़कों को बिना मरम्मत छोड़ दिया। इसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने उक्त कंपनी को नोटिस भेजने के साथ पेनाल्टी भी लगाई। लेकिन इन सबका असर भी कंपनी प्रबंधन पर नहीं हुआ। अब वर्षा में कीचड़ और गड्ढों से भरी इन सड़कों पर चलने वाले राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

शहर के पास इलाके जैसे एमपी नगर, कस्तूरबा नगर, गौतम नगर, अरेरा कालोनी, शाहपुरा समेत अन्य कालोनियों में पाइप लाइन डालने के निए एक वर्ष पहले खोदाई की गई थी। कंपनी ने बीते आठ माह पूर्व ही इन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया। लेकिन खोदी गई सड़कों को बिना मरम्मत ही छोड़ दिया। अब इन सड़कों पर चलना जनता के लिए खतरे से कम नहीं है। उखड़ी सड़कों के बीच दो से चार फीट लंबे-चौड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की डामर और गिट्टी उखड़ गई है। इनमें पानी भरा होने से सड़कों के गड्ढे समझ में नहीं आते। इसकी वजह से वाहन चालक रात के अंधेरे में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

कीचड़ से भरी सड़कें, बेपरवाह बने जिम्मेदार

वर्षा के बाद शहर की सड़कों की हालत बद से बद्तर हो गई है। सड़क के बीचों बीच खोदाई से इनमें मिट्टी और कीचड़ भर गया है। इन सड़कों पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इन सड़कों से रोज निकलने वाले नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। लेकिन ना तो संबंधित कंपनी से रेस्टोरशन करवा रहे और ना ही निगम के मद से इन सड़कों का फिर से निर्माण किया जा रहा।

पीडब्ल्यूडी की 24 सड़कों की नहीं की मरम्मत
बता दें कि पिछले वर्ष वर्षा के बाद अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री से शहर की सभी सड़कों की मरम्मत व निर्माण करने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के साथ अन्य एजेंसियों की बैठक भी ली। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया था कि पानी, गैस व सीवेज की पाइप लाइन बिछाने के लिए उनकी भी 24 सड़कों की खोदाई की गई है। जब तक उक्त कंपनी से नगर निगम सड़कों का रेस्टोरेशन नहीं कराता, तब तक यहां पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण नहीं होगा। इसके बावजूद उक्त कंपनियों ने इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई।

वर्षा काल में लोगों को होती रहेगी परेशानी
सड़क विशेषज्ञों के अनुसार पूरे वर्षा काल नागरिकों को उखड़ी सड़कों से ही गुजरना पड़ेगा। जिन सड़कों की खोदाई की गई है, उनमें अधिकतर डामर की है। ऐसे में वर्षा के दौरान डामर प्लांट बंद होने से लोगों काे सड़क निर्माण के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

कालोनी के सड़कों की जिम्मेदारी निगम की
राजधानी के करीब 80 फीसदी कालोनियों में सड़कों की जिम्मेदारी नगर निगम की है। हालांकि इनमें वह कालोनियां शामिल नहीं हैं, जिन्हें अभी नगर निगम के हैंड ओवर नहीं किया गया है। जबकि अन्य बची हुई कालोनियां बीडीए व हाउसिंग बोर्ड ने बनाई हैं। वहां सड़कों के मरम्मत की जिम्मेदारी भी इन्हीं एजेंसियों की है।

इन एजेंसियों के जिम्मे राजधानी की सड़कें
शहर में सबसे ज्यादा 1494 किलोमीटर की सड़कें नगर निगम की है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में 411 किमी की सड़कें हैं। वहीं सीपीए बंद होने के बाद उसकी करीब 132 किलोमीटर सड़कों की जिम्मेदारी भी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। इसके अलावा 200 किलोमीटर की सड़कें हाउसिंग बोर्ड और बीडीए की है। जबकि शहर के बीचों बीच स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे की 527 किमी की सड़कें हैं। ऐसे में कुल मिलाकर राजधानी में तीन हजार किमी से अधिक की सड़कें हैं।
इनका कहना

अधिकतर इलाकों में सड़कों की हालत बेहतर है। जहां सड़कें खराब है, वहां के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है। थिंक गैस कंपनी पर रोड़ का रेस्टोरशन नहीं करने पर पेनाल्टी लगाई गई है। साथ ही जिन एजेंसियों ने सड़क के रेस्टोशन में लापरवाही बरती है, उनकी सिक्योरिटी मनी राजसात करने की कार्रवाई हाेगी।

-केवीएस चौधरी, आयुक्त नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.