पहली बार टायर टू सिटी रायपुर में 300 सीटर इनोवेट

Updated on 11-12-2024 01:10 PM

रायपुर। देश के टायर टू सिटी में शामिल रायपुर में पहली बार इनोवेशन सेंटर, इनोवेट के माध्यम से नव उद्यमियों का भविष्य संवरेगा। स्टार्टअप के लिए यहां युवाओं को किफायती दरों में प्राइवेट केबिन और शेयरिंग प्लेटफाॅर्म मिल सकेगा। 300 सीटर स्पेस के माध्यम से बिजनेस को नए आयाम में पहुंचा सकेंगे। अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में लगभग एक करोड़ की लागत से भव्य इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। पहली बार स्टार्टअप एसोसिएशन की स्थापना राज्य में हो रही है। जिससे नए विचारों को मंच मिलेगा। साथ ही युवाओं को नवाचारों से जुड़ने व अपनी प्रतिभा व बौद्धिक संसाधनों को साझा करने का अवसर मिल सकेगा। इनोवेटिव के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नई दिशा मिल सकेगी।

इनोवेट के माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने वाले अलिशेर राइन बताते हैं कि इनोवेट खुलने से आॅफिस ढूंढने और सेटअप तैयार करने में कोई समस्या नहीं आई। सर्वसुविधा युक्त एक आॅफिस सेंटर मिल गया। जहां पर फाउंडर मेंबर और स्टाॅफ को बैठने की सुविधा है। साथ ही फ्री वाई-फाई, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट जैसे अनेक सुविधाएं मिली है। यहां का वातावरण भी बेहतर है और शहर के बीच में एक ऐसा आॅफिस मिलने से सुविधाओं की कोई कमी भी नहीं रहेगी। यह सुविधाएं काफी लग्जरिंयस है और ऐसी सुविधाएं किसी बड़े शहरों में ही देखने को मिलता है।

प्राइवेट केबिन और शेयरिंग केबिन की सुविधा

इनोवेट में प्राइवेट रूम बनाए गए हैं, जहां पर फाउंडर चेंबर से लेकर स्टाॅफ चेंबर तैयार किए गए है। इस सर्वसुविधा युक्त प्राइवेट रूम में हाईस्पीड वाई-फाई भी मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इनोवेट कैंपस को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं शेयरिंग रूम में अलग-अलग स्पेस हैं, जहां कोई भी युवा उस वर्क स्पेस का लाभ ले सकते हैं। इनोवेट में मीटिंग हाॅल भी बनाए गए है।

मनोरंजन के साधन भी तैयार

इनोवेट में युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है। यहां अलग से गेम जोन भी तैयार किया गया है। साथ ही कैफेटेरिया की सुविधा और पार्किंग की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। जिससे युवा कुछ पलों को मनोरंजन में भी बीता सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.