पाकिस्तान-चीन सीमा पर 3000 मिसाइलें तैनात होंगी:देश में बनेंगी, कंधे पर रखे लॉन्चर से दाग सकेंगे; 6800 करोड़ का प्रोजेक्ट

Updated on 22-04-2024 01:30 PM

भारत, चीन-पाकिस्तान सीमा को और चाक-चौबंद करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत दोनों देशों की सीमाओं पर 3000 मिसाइलें तैनात किए जाने की योजना है। इस मिसाइलों को कंधे पर रखने वाले लॉन्चर (shoulder-fired missile launcher) से दागा जा सकेगा।

6800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में ये मिसाइलें देश में ही बनेंगी। इस प्रोजेक्ट को बहुत कम दूरी तक मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम (Very Short Range Air Defence Systems, VSHORAD) नाम दिया गया है।

अभी दो कंपनियां VSHORAD बना रहीं
योजना के मुताबिक, आर्मी 500 लॉन्चर और करीब 3000 मिसाइल खरीदने की योजना बना रही है। इन्हें देश में बनाया जाएगा। यही नहीं, सेना अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ पुराने टेंडर को रद्द करने की संभावना पर विचार कर रही है। इसमें पुरानी Igla-1M मिसाइलों के रिप्लेसमेंट में देरी को देखते हुए रूसी Igla-S का चयन किया गया था।

रक्षा मंत्रालय के अफसर के मुताबिक, आर्मी और एयरफोर्स में मौजूदा VSHORAD मिसाइलों में इन्फ्रारेड (lR) होमिंग गाइडेंस सिस्टम है। Igla-1M VSHORAD मिसाइल प्रणाली को 1989 में शामिल किया गया था। 2013 में इसे बाहर करने (डी-इंडक्शन) की योजना बनाई गई थी।

अफसरों ने ये भी बताया कि वर्तमान में हैदराबाद की पब्लिक सेक्टर कंपनी और पुणे की प्राइवेट सेक्टर कंपनी लेजर बीम वाली VSHORAD बना रही हैं। इन्हें बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा, जिससे दुश्मन के ड्रोन, फाइटर एयरक्राफ्ट और चॉपर को खत्म किया जा सके।

रक्षा मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि VSHORAD मिसाइलें यूक्रेन-रूस युद्ध में अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.