33/11 के.व्ही. भर्रीटोला उपकेन्द्र में 3.15 एम.वी.ए. पॉवर ट्रॉसफार्मर की क्षमता में की गई वृद्धि

Updated on 24-05-2025 01:17 PM

बालोद। बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत सुशासन तिहार की समीक्षा करने पर संबंधित क्षेत्र में रबी फसल के समय 11 के.व्ही. कुंजकन्हार एवं 11 के.व्ही. घोठिया फीडर में ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से जनता तथा किसानों के परेशान होने की जानकारी व शिकायत मिली। सुशासन तिहार में विशेषतः भर्रीटोला वितरण केन्द्र के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र भर्रीटोला में लो-वोल्टेज की शिकायत की गयी थी। जिसके निवारण हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग द्वारा किसानों को समस्या से निजात दिलाने हेतु 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र भर्रीटोला में 3.15 एम.वी.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुये 5 एम.वी.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर 22 मई 2025 को उर्जीकृत किया गया। उक्त कार्रवाई में  संजय खंडेलवाल मुख्य अभियंता दुर्ग क्षेत्र  एस.के.बंड कार्यपालन अभियंता (सं/सं.) संभाग बालोद,  प्रफुल्ल पलसोलकर कार्यपालन अभियंता (एस.टी.एम.) संभाग ग्रामीण दुर्ग और  धमेन्द्र भारती कार्यपालन अभियंता (प्रोजेक्ट) संभाग दुर्ग के कुशल नेतृत्व में  आर.सी.साहू सहायक अभियंता उपसंभाग दल्लीराजहरा,  डी.के.साहू सहायक अभियंता (प्रोजेक्ट) दुर्ग,  टी.एस.भाटिया सहायक अभियंता (टी.एस.जी.) बालोद एवं उनकी तकनीकी टीम शामिल थी।

    उल्लेखनीय है कि भर्रीटोला उपकेन्द्र की क्षमता 6.30 एम.वी.ए. से बढ़कर 8.15 एम.वी.ए. हो गई है। इस ट्रांसफार्मर क्षमता आवर्धन कार्य की लागत लगभग 46.63 लाख रुपये है। यह व्यय केन्द्र सरकार के आरडीएसएस स्कीम के तहत प्रदत्त आबंटन से बालोद जिले के मद मे किया जाएगा। इस जन उपयोगी कार्य को बालोद सं./सं. संभाग के वर्ष 2025-26 के वित्तीय बजट में की जाएगी। स्थापित किए गए नये 5 एम.वी.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर से डौंडी सहित भर्रीटोला वितरण केन्द्र के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंजकन्हार, सुरडोंगर, लिमऊडीह, कुवागोंदी, कांडे, घोठिया, पटेली, पचेड़ा, ढोर्रीठेमा, मडियाकट्टा, पेण्ड्री, ओडगांव, वनपण्डेल, उरझे, लैनकसा, मरकाटोला(एस) खुर्सीतिकुर, भर्रीटोला, अवारी, गुदुम, बम्हनी ए छिंदगांव के लगभग 18 ग्रामों के 3000 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.