318 हितग्राहियो को प्रमाण पत्र प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया।

Updated on 15-01-2025 12:52 PM

भिलाई । आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास  योजना के अंतर्गत 318 हितग्राही जिनके द्वारा आबंटित मकान की पुरी किश्त जमा कर दी गई थी। ऐसे हितग्राहियो को सूर्य विहार के पीछे खम्हरिया 493 युनिट में मकान प्रदान किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद, वैशाली नगर विधायक, महापौर एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा पहले जाकर प्रधानमंत्री आवास में जाकर मकान का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात मकान की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।सांसद विजय बद्येल ने कहा कि हमे बहुत खुशी है, कि आज इस पवित्र तिथि पर अपने शहर के नागरिको को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान करते हुए यह मेरे लिए बहुत शुभ अवसर है।

विधायक रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री जी का सपना है, कि सबके पास मकान हो। जिसमें अपने परिवार सहित खुशहाल जीवन जी सकें, यह योजना सबके लिए लाभकारी है। महापौर नीरज पाल ने अपने उद्बोधन में कहा मकान प्राप्त करने के बाद चारो-तरफ स्वच्छता बनाये रखना। साफ-सफाई रखना सबका कर्तव्य है, जिससे आपकी कालोनी अच्छा कालोनी कहलाये। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि आपका अपना मकान होगा। जिस पर खुद का अधिकार होगा, आपके पास प्रमाण पत्र होगा जिससे अधिकार पूर्वक बता सकते है यह हमारा मकान है।

सबके बीच में श्रीमती रूखमणी देवांगन 62 वर्षीय महिला ने अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हुए कहा किराये के मकान में हमारा दिन कट रहा था। मन में यही सपना था, कि हमारा खुद का मकान हो, मेरे नाम का मकान हो, मुझे बहुत अच्छे लोकेशन पर हमारे उम्र का खयाल रखते हुए हमे नीचे का मकान मिला है। हमारा सपना पुरा हुआ, प्रधानमंत्री मोदी जी का आभारी हुॅ। हमारा मकान भी सीधा ढलाई करके बनाया गया है, मजबूत है। दिवाल में खीला भी नही घुसता है, हम सब बहुत खुश है।

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, मुकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अवघेश सिंह, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, दीपक जोशी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन, विद्याधर देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे। इसके पश्चात वहां पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए सांसद, विधायक, महापौर एवं आयुक्त द्वारा नागरिको की उपस्थिति में फूलदार वृक्ष लगाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.