लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में 334 की नियुक्ति:सीएम मोहन यादव ने हेल्थ, फॉरेस्ट के 877 अफसर कर्मचारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

Updated on 08-11-2025 11:57 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मप्र के स्वास्थ्य और वन विभाग के नव चयनित 877 अफसर-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम ने कहा कि आज वंदेमातरम गान को 150 साल पूरे हो गए हैं। यह वह गान है जिसने आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे ही देश की बटी हुई 600 रियासतों को एक करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भूमिका निभाई।उन्होंने प्रशासनिक पुनर्गठन करके यूपीएससी जैसी परीक्षाएं शुरू कराईं।

स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग को लेकर बोले कि देश में सबसे तेज मेडिकल कॉलेज बनाने वाला प्रदेश है हमारा। पीपीपी मोड पर भी हम अस्पताल शुरू कर रहे हैं। वहीं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को लेकर कहा कि पहले शेर देखने पर डर का माहौल होता था, अब शेर दिखने का मतलब उस इलाके की शोभा माना जाता है। अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि मैंने भी चीते, घड़ियाल और वल्चर छोड़े। अब यह अलग बात है कि वल्चर उड़े नहीं।

वन विभाग में 543 में से 76 फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 334 शासकीय सेवक शामिल हुए। इनका मप्र लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2024-25 में चयन हुआ। इनमें 75 एनेस्थेटिस्ट, 62 सर्जन, 106 शिशु रोग विशेषज्ञ और 91 नर्सिंग ऑफिसर शामिल थे। वन विभाग में कुल 543 को नियुक्ति पत्र मिले। इनमें 467 नव नियुक्त फॉरेस्ट गार्ड और 76 फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शामिल हैं। इनका चयन मप्र कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2022-23 और मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा वर्ष 2020-21 के जरिए हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.