पाकिस्‍तान की संसद में PTI के 34 और सांसदों के इस्‍तीफे, सदस्‍यता भी खत्‍म

Updated on 21-01-2023 06:16 PM
इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 35 और सांसदों के इस्तीफे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिये हैं। इसके बाद संसद में उनकी सदस्यता अब समाप्त हो गई है। पीटीआई के 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को विश्वास मत के माध्यम से प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने मंगलवार को विपक्षी दल‘पीटीआई’ के 34 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।
'पीटीआई’ के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने कहा कि पार्टी के सांसद अपने इस्तीफे सौंपने और सत्यापित करने के लिए अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा, ' हालांकि, हमें मौका नहीं दिया गया था। अध्यक्ष ने जो किया है वह अनैतिक और अवैध है।' इमरान की सत्‍ता जाने के बाद ही शहबाज को देश की कमान मिली थी। पिछले ही दिनों इमरान ने बयान दिया था कि शहबाज को विश्‍वासमत में अपनी परीक्षा देनी होगी। पार्टी का कहना है कि यह कदम सिर्फ चुनावों से बचने का एक तरीका है।

क्‍या बोले स्‍पीकर
स्‍पीकर अशरफ ने अपने इस फैसले का बचाव किया है। उनका कहना है कि पीटीआई के सांसदों ने उन्‍हें बताया था कि इस्‍तीफा स्‍वेच्‍छा से लिया गया उनका अपना फैसला है। उन्‍होंने किसी दबाव में आकर इस्‍तीफा नहीं दिया है। अब तक कुल 80 इस्‍तीफों को स्‍वीकार कर लिया गया है। पिछले हफ्ते इमरान ने कहा था कि जिस तरह से पंजाब की प्रांतीय सभा में विश्‍वासमत लाया गया और मुख्‍यमंत्री परवेज इलाही ने इसका सामना किया, उसी तरह से शहबाज को भी इसका सामना करना पड़ेगा।
शहबाज साबित करें विश्‍वासमत
शहबाज की गठबंधन सरकार में शामिल मुताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्‍तान (MQM-P) ने इसे छोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद इमरान ने उसी विश्‍वासमत का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि शहबाज को भी इसका सामना करना होगा और अपनी ताकत साबित करनी होगाी। इमरान के मुताबिक पंजाब में गठबंधन सरकार ने बहादुरी से विश्‍वासमत का सामना किया और सरकार बचाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.