35 हाइड्रोजन ट्रेन, 500 वंदे भारत... बजट में मिलेंगे ये 5 तोहफे!

Updated on 19-01-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से आम बजट (Union Budget) पेश करेंगी। इस बजट से सबको उम्मीदें हैं। रेलवे को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वंदे भारत 2.0 (Vande Bharat 2.0), हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) का तोहफा मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में वित्त मंत्री 400 से 500 वंदे भारत ट्रेन, 4000 नए ऑटो मोबाइल कैरियर कोच , 58000 वैगन ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वित्त मंत्री इस साल बजट में रेलवे के लिए 1.9 लाख करोड़ का बजट अलॉट कर सकती है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री उन्हें टिकट किराए में छूट दे सकती है।

बजट में रेलवे के लिए क्या खास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को जब अपना पिटारा खोलेंगी तो कई चेहरों पर मुस्कान को किसी को निराशा हाथ लग सकती है। साल 2017 से पहले तक रेलवे बजट अलग से पेश होता था, लेकिन बाद में इसे आम बजट के साथ मिला दिया गया। इस बजट से रेलवे को और रेल यात्रियों को भी राहत की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बड़े ऐलान कर सकती है। रेल बजट के फंड को बढ़ाया जा सकता है। इस बजट का इस्तेमाल नई लाइनों के निर्माण, गेज चेंज, इलेक्ट्रिफिकेशन, बेस्ट सिग्नलिंग के लिए किया जाएगा। रेलवे बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस हो सकती है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर होगा।

वंदे भारत से बुलेट ट्रेन तक

माना जा रहा है कि इस बजट में 400 से 500 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या से हाई स्पीड ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाना है। इन ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाकर 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाना है। वहीं इन ट्रेनों को बनाने में इतना सक्षम हो जाना है कि आने वाले सालों में भारत यूरोप, साउथ अमेरिका, ईस्ट एशिया जैसे देशों को निर्यात कर सके। वहीं सरकार इस बजट में स्लीपर कोच वाले वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान कर सकती है। इस बजट में नई रेल पटरियों को बिछाने पर भी फोकस होगा। वहीं ये भी उम्मीद है कि आगामी बजट में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बजट बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बजट में आधुनिकरण, विद्युतीकरण, नई रेल लाइनों, छोटी लाइन को अपग्रेड कर बड़ी लाइनों में बदलने, सिग्रनलिंग सिस्टम सुधारने पर फोकस होगा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.