36 वें राष्ट्रीय खेल : छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Updated on 08-10-2022 05:14 PM

रायपुर
36 वें राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाडि?ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए अब तक 2 गोल्ड सहित 7 पदक जीते हैं। आज हुए महिला सॉफ्ट टेनिस के मुकाबले में खिलाडियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में आज राज्य की महिला सॉफ्ट टेनिस टीम ने मध्यप्रदेश की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की मेघा  बंजारे एवम संजना टांक ने मध्यप्रदेश की सुजिता व अंशिका को टाईब्रेक में 4-4(7-3) से पराजित कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे सिंगल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की त्रिवेणी सौनकर मध्यप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आदया तिवारी से 0-5 से हार गई। दोनों पक्षों का स्कोर स्कोर 1-1 हो गया। तीसरे डबल्स मैच में  छत्तीसगढ़ की उर्वशी बंजारे और निधि डोंगरे ने मध्यप्रदेश की नंदनी और अनुष्का को  5-2 से हराकर छत्तीसगढ़  टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके साथ ही महिला सॉफ्ट टेनिस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं छत्तीसगढ़ की आजिंक्या सिंह ने वुमेंस 50 मीटर बेक स्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में 32.42 सेकंड का समय निकाल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस स्पर्धा का फाइनल कल होगा। महिला सॉफ्ट टेनिस खिलाडि?ों की इस सफलता पर सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल पुसदकर सहित खेल पदाधिकारयियों ने बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.