परीक्षण शिविर में ई-ट्रायसाइकल के लिए 37 व सुगम्य केन के लिए 18 दिव्यांग पात्र

Updated on 06-02-2024 05:12 PM

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्रायसाइकल एवं सुगम्य केन वितरण हेतु एलिस्को कानुपर (भारत सरकार का उपक्रम) के माध्यम से विगत दिवस मानस भवन बैकुण्ठपुर एवं सामुदायिक भवन जनपद पंचायत सोनहत में परीक्षण/मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में एस.ई.सी.एल. एवं एलिम्को के विशेषज्ञों के द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर/शिवपुर चरचा के 27 मोटराइज्ड एवं 07 सुगम्य केन दिव्यांगजनों को पात्र पाया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत सोनहत के 10 मोटराइज्ड एवं 11 सुगम्य केन हेतु दिव्यांगजनों पात्र पाया गया।

एलिम्को जबलपुर के प्रभारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले के मोटराइज्ड ट्रायसाइकल हेतु कुल 37 एवं सुगम्य केन हेतु कुल 18 पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को शीघ्र शिविर आयोजित कर वितरण की कार्यवाही की जावेगी।

दिव्यांगजनों हेतु मोटराइज्ड ट्रायसाइकल एवं सुगम्य केन परीक्षण/मूल्यांकन शिविर में उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर/सोनहत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चरचा एवं उनके अधिकारी/कर्मचारियों के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.