भोपाल के 371 प्राइवेट स्कूल ने नहीं अपलोड किए फीस दस्तावेज, DEO ने मांगा जवाब

Updated on 16-10-2025 03:32 PM
भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भोपाल ने निजी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के निर्देश पर फीस संरचना और नोटरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन जिले के 371 निजी विद्यालय अब तक नियमों का पालन नहीं कर पाए हैं।

883 विद्यालयों ने आवश्यक दस्तावेज नहीं भेजे

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल जिले के कुल 1717 निजी स्कूलों में से 463 ने फीस स्ट्रक्चर (रुपये 25000 से अधिक फीस) जमा किया है और 371 ने रुपये 25000 से कम फीस वाले स्कूलों के दस्तावेज अपलोड किए हैं। जबकि 883 विद्यालयों ने अब तक आवश्यक दस्तावेज नहीं भेजे। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थाओं ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, उन के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा मान्यता नियम 2020 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालयों को कारण भेजी गई बताओ सूचना

साथ ही इन विद्यालयों को कारण बताओ सूचना भेजी गई है ताकि वे स्पष्टीकरण दे सकें। अधिकारी ने कहा कि आगे किसी भी विद्यालय की मान्यता या नवीनीकरण सिर्फ तभी संभव होगा, जब वे सभी जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को इन स्कूलों की निगरानी के लिए एक संयुक्त दल भी बनाने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.