चीन में आग से 39 लोगों की मौत : जियांग्शी प्रांत के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में हादसा

Updated on 25-01-2024 12:27 PM

चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लग गई। अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि वहां की लोकल गवर्नमेंट ने कर दी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक- घटना जियांग्शी प्रांत के युशुई मार्केट में हुई। घटना के वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में है। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आग एक जंक फूड के स्टॉल से शुरू हुई। कई लोगों को वहां से निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए
‘शिन्हुआ’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक- जियांग्शी प्रांत में 39 लोगों के मारे जाने के बाद प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से पूछा कि है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और इन पर रोक लगाने के लिए किस तरह के इंतजाम किए गए हैं।

 आग बुझाने के लिए 120 फायर फाइटर्स की टीम भेजी गई थी। इसके अलावा पुलिस और लोकल गवर्नमेंट के अफसर भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा है कि सर्च ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रखा जाएगा, क्योंकि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। बिल्डिंग में कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इसलिए कई मजदूर भी आग की चपेट में आ गए। इसी बिल्डिंग में एक होटल और जिम भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.