हिरण की खाल-सिंग के साथ 4 गिरफ्तार

Updated on 28-06-2023 10:25 PM
रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिरन के सींग और खाल की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से हिरण के 2 सिंग और 1 खाल जब्त हुई है। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 335/2023 धारा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 
दरअसल 27 जून को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाइक सवार दो व्यक्ति अपने पास हिरण के सिंग और खाल रखें है तथा ग्राम गोढ़ी से होते हुए मंदिर हसौद के रास्ते रायपुर आ रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवागांव स्थित अंडरब्रीज के पास तस्करों को पकड़ने नाकाबंदी पाईंट लगाया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं उसमें सवार 02 व्यक्तियों को आता देख टीम ने बाइक रुकवाई। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम भूपेन्द्र कुमार साहू एवं फागूराम यादव निवासी आरंग रायपुर बताया। उनके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर हिरण के  सिंग और 1 खाल बरामद हुई। हिरण के सिंग व खाल के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने 2 अन्य साथी महासमुंद निवासी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा द्वारा उन्हें विक्रय करने हेतु हिरण के सिंग एवं खाल को देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा की भी पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

वन्य जीव हिरण के सिंग एवं खाल रखने के संबंध में चारों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 02 नग हिरण के सिंग एवं 01 नग खाल तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 335/2023 धारा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपियों द्वारा वन्य जीव हिरण के सिंग एवं खाल को कहां से लाया गया है, इस संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी
भूपेन्द्र कुमार साहु पिता जामा राम साहु उम्र 37 साल निवासी ग्राम देवरी थाना आरंग जिला रायपुर।
फागुराम यादव पिता फेरू राम यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुल्लु पारा थाना आरंग जिला रायपुर।


लिलेश साहू पिता अनिरूद्ध साहू उम्र 31 साल निवासी ग्राम सिनोधा, पटेवा जिला महासमुंद।

भीषम बरिहा पिता कंसू राम बरिहा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिनोधा, पटेवा जिला महासमुंद।

कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिर हसौद, निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, आर. उपेन्द्र यादव एवं भूपेन्द्र मिश्रा, थाना मंदिर हसौद से सउनि. रेख राम भारती तथा थाना डी.डी.नगर से आर. देवेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.