4 कैच एक रन आउट... टिम डेविड ने हैरतअंगेज फील्डिंग से रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मुंबई के बने दूसरे खिलाड़ी

Updated on 19-04-2023 09:19 PM
आईपीएल 2023 में पहले दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस एक बार फिर विनिंग ट्रैक पर आ गई। उन्होंने लगातार 3 मैच जीतकर सनसनी मचा दी। मुंबई ने आईपीएल के 16वें सीजन का अपना पांचवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बीते मंगलवार को खेला। उस मैच को रोहित की पल्टन ने 14 रन से अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए हैदराबाद के खिलाफ कैमरन ग्रीन, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में अर्जुन तेंदुलकर ने भी काफी प्रभावित किया। लेकिन इस सब के बावजूद टिम डेविड ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से महफिल लूट ली। उन्होंने एमआई को यह मैच जिताने में अपनी फील्डिंग से अहम योगदान दिया।
डेविड ने पकड़े 4 कैच और किया एक रन आउट

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज टिम डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से तो कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन उसकी भरपाई उन्होंने अपनी फील्डिंग में कर दी। एसआरएच के खिलाफ टिम ने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार कैच पकड़े। उन्होंने मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन का कैच लपका। जबकि वॉशिंगटन सुंदर के रूप में एक मैच विनिंग रन आउट भी किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की हैरतअंगेज फील्डिंग देख हर कोई दंग रह गया। टिम डेविड मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच में चार पकड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। यही नहीं बल्कि सचिन आईपीएल इतिहास के पहले फील्डर हैं जिन्होंने एक मैच में चार कैच लपके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.