4 लाख की शर्ट, 80 हजार मोजा...कोट खरीदने में निकल जाएगी सालभर की सैलरी

Updated on 04-01-2023 04:23 PM
नई दिल्ली: एक मोजे को खरीदने के लिए आप कितना खर्च कर सकते हैं? 50, 100, 1000 रुपये....। अगर आपका बजट इतने पर अटक गया है तो आपको बता दें कि आप विकुना फैब्रिक से बने मोजे नहीं खरीद सकेंगे। जितनी आपके महीने भर की सैलरी होगी, उससे महंगा ये मोजा होता है। जी हां विकुना फैब्रिक से बने मोजे की कीमत 80000 रुपये शुरू होती है। अगर शर्ट की कीमत जान लेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सफर इतने पर ही खत्म नहीं होता इस फैब्रिक से बने स्कार्फ आपको 5 से साढ़े पांच लाख रुपये में मिलेगी। हालांकि सिर्फ कीमतों पर ही बात नहीं होगी, इस फैब्रिक की खासियत भी जाननी बहुत जरूरी है।

दुनिया की सबसे महंगी फैब्रिक

दुनिया की सबसे महंगी फैब्रिक का खिताब विकुना (Vicuna) के नाम है। इसकी गिनती लग्जरी और सबसे महंगे फैब्रिक में होती है। इससे बने कपड़ों को खरीद पाना आम लोगों के बस में नहीं है। इटली की कंपनी लोरो पियाना (Loro Piana) की वेबसाइट पर विकुला फैब्रिक से बने कपड़ों की हो रही सेल पर नजर डाले तो वहां एक जोड़ी मोजों की कीमत 80 हजार रुपये हैं तो वहीं शर्ट 4 से 5 लाख रुपये में बिक रही है।

विकुना के कपड़ों की कीमत उड़ा देगी होश

लोरो पियाना पर विकुना फैब्रिक से बने कपड़ों की लंबी रेंज है। इन कपड़ों की कीमत अगर नजर डालेंगे तो वहां 80 हजार के मोजे, 4 लाख 23 हजार रुपये की शर्ट पोलो नेक की टीशर्ट की कीमत 9 लाख 11 हजार रुपये है। जबकि विकुना फैब्रिक से बनी पैंट की कीमत 8 लाख 97 हजार रुपये और कोट आपको 11 लाख 44 हजार रुपये में बित रही है। वहीं जो स्कार्फ आप मॉल में 500 से 1000 रुपये में खरीद लेते हैं वो यहां आपको 5 लाख रुपये में मिल रहा है।


क्यों इतना महंगा होता है विकुना फैब्रिक

विकुना फैब्रिक एक खास तरह से ऊंट से ऊन से तैयार किया जाता है। ये छोटे आकार के ऊंट दक्षिम अमेरिका के खास इलाके में पाए जाते हैं। ऊंटों की ये प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। साल 1960 में ही उन्हें दुर्लभ प्रजाति घोषित कर दिया गया था। इन ऊंटों को पालने, रखने के लिए नियम काफी सख्त हैं। विकुना ऊंटों से तैयार ऊन बेहद पतले, हल्के और गर्म होते हैं। विकुना ऊन की मोटाई 12 से 14 माइक्रॉन होती है। ये फैब्रिक बेहद गर्म होते हैं, इसलिए इनकी कीमत भी बहुत अधिक होती है। विकुना ऊन से बने कोट को बनाने के लिए करीब 35 ऊंटों से ऊन निकालना पड़ता है। इस हिसाब से आप उसकी कीमत का आंकलन कर सकते हैं। इटली की कंपनी लोरो पियाना ने विकुना के लिए खास अभ्यारण्य बनाया है। पेरू के पास 5000 एकड़ जमीन में विकुना का पालन किया जाता है। उनकी खास देखभाल की जाती है और फिर उनसे ऊन निकाला जाता है। इतनी गुणवत्ता के काण ही इसे सबसे महंगे फैब्रिक का खिताब मिला है। इस खास तरह के जानवरों का पालन भी आसान नहीं है। खर्चीला प्रोसेस होने के कारण फैब्रिक से बने कपड़ों की कीमत बढ़ जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.