4 मजदूर मरे, लोग मुर्गी से ऑक्सीजन चेक करते रहे:मोमबत्ती जलाकर देखा सांस ले पाएंगे या नहीं, 2 सिलेंडर्स लेकर पटना पुलिस आई, एक्सपर्ट नहीं

Updated on 22-08-2024 01:12 PM

पटना के बाढ़ में कुरई बाग गांव में मातम है। चार युवाओं की मौत से लोग सदमे में हैं। कई घरों में चूल्हा नहीं जला। मरने वालों में तीन भाई और एक पड़ोसी शामिल है। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। ये चारों बुधवार को सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने गए थे। टंकी के अंदर गैस से दम घुटने से सभी की जान चली गई।

राजधानी से 70 किलोमीटर दूर हुए हादसे के बाद पुलिस तो पहुंची, लेकिन कोई एक्सपर्ट नहीं। न ही रेस्क्यू के लिए जरूरी संसाधन जुटाए गए। स्थानीय लोग जुगाड़ से ये चेक करते रहे कि अंदर जहरीली गैस खत्म हुई या नहीं। इसके लिए लोगों ने पहले एक मुर्गी को बांध कर लटकाया, वो मर गई।

गैस बाहर निकल जाए इसके लिए दीवार तोड़ी गई। पंखा चलाकर जहरीली गैस को कम करने की कोशिश की गई। बाद में मोमबत्ती जलाकर ऑक्सीजन चेक किया गया। मोमबत्ती नहीं बुझी तो एक ग्रामीण ने हिम्मत दिखाई और टंकी के अंदर गया। जिसके बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन सभी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

मरने वालों में बिट्टू कुमार ( 22), भूना ( 30), पवन (25), जोगन (25) के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर पुराई बाग के ही रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के लिए सबसे पहले भोला सीढ़ी के सहारे अंदर गया, कुछ ही देर में उसकी आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद एक-एक कर बाकी उतरे, सभी अंदर ही फंस गए। गोपाल को अंदर जाने से लोगों ने रोका, लेकिन उसने कहा कि मेरे भाई अंदर हैं, और नीचे उतर गया।

ऑक्सीजन सिलेंडर कम भेजने का आरोप

ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल पर प्रशासन ने दो ही ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा था। जबकि जरूरत ज्यादा की थी। बाहर निकाले जाते ही सभी की मौत हो चुकी थी। किसी तरह से प्रशासन की मदद से सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। इसके बाद यहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस नहीं रहने के कारण दो लोगों को प्रशासन के वाहन में लोड कर अनुमंडल अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर एसडीएम से उलझ गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

दो महीने से बंद था सेप्टिक टैंक

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो महीने से सेप्टिक टैंक बंद था। हालांकि, सेप्टिक टैंक में कुछ छेद छोड़ दिए जाते हैं। लेकिन, इस टैंक में नहीं छोड़ा हुआ था। बुधवार को सेप्टिक टैंक खोला गया। एक-एक कर मजदूर जाते रहे और बेहोश हो कर गिर गए। अंदर पानी जमा होने की वजह से डूब कर मौत हो गई।

क्या था मामला

पटना के बाढ़ थाने के पुरायबाग में बुधवार को 4 लोग सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे थे। मृतक पवन के भतीजे नीतीश कुमार के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। घर का काम पूरा हो चुका था, बस टंकी की सेंटरिंग खोलना बाकी था।

बुधवार को इसी की सेंटरिंग खोली जा रही थी। चार मजदूरों की टंकी में फंसने से मौत हो गई। इनमें तीन चचेरे भाई हैं, जबकि एक पड़ोसी है। बाढ़ के कुरई बाग गांव में अरविंद कुमार के घर पर लगभग 10 फीट गहरी टंकी बनाई गई थी।

सेप्टिक टैंक में सफाई का इन बातों का रखें ध्यान

सेप्टिक टैंक की मैनुअल तरीके से सफाई या किसी अन्य कारण से खोलने पर आधा घंटा तक ढक्कन हटाकर इंतजार करना चाहिए।

जहरीली गैस है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए माचिस की जलती हुई तीली डालकर देखना चाहिए। अगर आग लग जाए तो समझ लें गैस है।

मैनहोल को खुला छोड़ने के बाद उसमें पानी का छिड़काव करना चाहिए। टॉर्च लेना जाना भी जरूरी है

सफाई के लिए उतरे कर्मचारी मुंह पर आक्सीजन मास्क और सेफ्टी बेल्ट जरूर लगाएं। कमर में रस्सी जरूर बांधें, ताकि इमरजेंसी में ऊपर खड़ा साथी उन्हें फौरन बाहर निकाल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.