विश्व रक्तदाता दिवस पर 40 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Updated on 15-06-2024 05:22 PM

गरियाबंद। जिला स्वास्थ्य समिति जिला गरियाबंद द्वारा 14 जून को ‘विश्व रक्तदाता दिवस‘ पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का जिला चिकित्सालय आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त संग्रह की सुविधा के लिए एवं जरूरतमंदो की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने पर जोर दिया जाना है।

इस रक्तदान शिविर में कुल 40 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करते हुए शिविर को सार्थक बनाया गया। साथ ही साथ  जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 80 रक्तदाताओं एवं संचालित रक्तदाता समूह के स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदू पाल ने कहा कि रक्तदान महादान है, सभी को इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए, व जिलें में संचालित रक्तदाता समूह को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं डॉ. ए.के. हुमने जिला नोडल अधिकारी के द्वारा स्वयं रक्तदान करके बताया कि रक्तदान से प्राप्त रक्त से जरूरत मंदो की जान बचाई जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। डॉ. एम.के. हेला सिविल सर्जन, डॉ. विपिन बिहारी अग्रवाल पैथोलॉजिस्ट, डॉ. हरीश चौहान, आरएमओ ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया एवं अन्य लोगो को भी रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.