परिणय सूत्र में बंधे 40 जोड़े, कलेक्टर ने दिया आशीर्वाद

Updated on 15-03-2024 04:48 PM

कोरिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के एसईसीएल क्लब ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 40 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिले के जनप्रतिनिधियों ने सामुहिक विवाह कार्यक्रम नव वर-वधु को खुशी, समृद्धि एवं सफल दाम्पात्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर, 6 हजार रूपये मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रंगार सामग्री चुनरी, साफा, 21 हजार रूपये वधू को ड्रॉफ्ट या बैंक खाते के माध्यम से भुगतान तथा 15 हजार रूपये अन्य उपहार सामग्री के लिए दिए जाते हैं।

इस अवसर पर एसडीएम बैकुण्ठपुर श्रीमती अंकिता सोम, तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्रीमती अमृता सिंह, एवं जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वन्दना राजवाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आशा महेश साहू सहित जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज कुमार खलखो, परियोजना अधिकारी श्रीमती सरस्वती डे तथा समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकताओं की उपस्थिति में वर-वधु को आशीर्वाद देकर विवाह कार्यकम सम्पन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.