एक साल में 400% का रिटर्न, दिग्गज निवेशक ने खरीद लिए कंपनी के 1 लाख शेयर

Updated on 12-10-2022 07:02 PM

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। जिससे मार्केट के बड़ें निवेशकों का इन्वेस्टमेंट का भी पता चल रहा है। देश के दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया (Ashish Kacholia) ने मेगा स्टार फूड (Mega Star Foods) पर दांव खेला है। कंपनी के ताजा शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका नाम दिखा है। आइए जानते हैं दिग्गज निवेशक ने कितने शेयर खरीदे हैं। बता दें, कंपनी के शेयरों में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया है। 

मेगास्टार फूड्स लिमिटेड की दूसरी तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार आशीष कचौलिया के पास कंपनी 1,03,666 शेयर थे। यानी उनके पास इस कंपनी की 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इससे पहले अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं था। बता दें, किसी कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में किसी निवेशक का नाम तब दिखता है जब उनकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है। 

कंपनी ने कैसा दिया है रिटर्न? 

हाल के साल में शेयर बाजार ने जिन कुछ मल्टीबैगर स्टॉक को प्रोड्यूस किए हैं उसमें मेगा स्टार फूड भी एक है। इस साल कंपनी के शेयरों का भाव 56 रुपये से बढ़कर 214 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। यानी साल 2022 में कंपनी के शेयरों की कीमतों 300 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। एक साल पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत 30 रुपये थी। यानी सिर्फ एक साल में कंपनी के शेयरों में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 25 मई 2018 को बीएसई में कंपनी के एक शेयर की कीमत 30 रुपये थी, तब से अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 630 प्रतिशत से अधिक उछल चुका है। 

कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 228.90 रुपये है। जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 39 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 215.03 करोड़ रुपये का है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.