तुमान में आयोजित शिविर में 4042 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण

Updated on 16-05-2025 01:25 PM

कोरबा। जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत तुमान में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में तृतीय चरण का समाधान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 4042 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3913 मांग और 129 शिकायतें थीं। सबसे खास बात यह रही कि सभी आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण किया गया, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना प्रकट हुई।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राज्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता अनंत, श्रीमती सावित्री कंवर,  रज्जाक अली, जनपद पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष   मनोज कुमार झा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग, नोडल अधिकारी  सरोज महिलांगे (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोरबा) और सरपंच श्रीमती सुषमा बाई कंवर’ की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य यही है कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें और उसकी समस्याओं का समाधान मौके पर हो। जनपद पंचायत करतला के सीईओ  वैभव कुमार कौशिक ने जानकारी दी कि तुमान सेक्टर की 14 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा त्वरित रूप से निराकृत कर आमजन को जानकारी दी गई।

अनेक हितग्राही हुए लाभान्वित- स्वास्थ्य विभाग द्वारा औराई, लीमडीह, पकरिया, सुपातराई, लवेद को टी.बी.मुक्त ग्राम घोषित कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 2 श्रमिकों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। मनरेगा के अंतर्गत 52 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। खाद्य विभाग ने 18 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। कृषि विभाग द्वारा खाद की 1 बोरी, 2 विद्युत पंप, 3 बैटरी स्प्रेयर तथा 4 किसानों को केसीसी चेक वितरित किए गए।आदिम जाति सहकारी बैंक’ द्वारा 6 लाभार्थियों को एटीएम कार्ड वितरित किए गए। शिविर के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.