नंदिनी माइन्स में 40वां खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित

Updated on 05-02-2025 12:32 PM

भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान में खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में 40वें खान वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। सुरक्षा पखवाड़ा के तहत खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दल में एनएमडीसी, बजरंग पावर तथा सारदा एनर्जी के सदस्यगण शामिल थे।

मुख्य महाप्रबंधक फ्लक्स सी श्रीकांत ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा नंदिनी खदान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के मानदंड को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक नंदिनी माइंस बीरेन्द्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए बताया कि नंदिनी खदान ने पिछले 10 वर्षों से 'शुन्य दुर्घटनाÓ का लक्ष्य हासिल किया है। वर्ष 2024 से खदान में नई ड्रिलिंग मशीन को चालू किया गया है। इस मशीन के प्रयोग से कार्यस्थल को धूल मुक्त करने में मदद मिली है जिससे सुरक्षा के साथ-साथ

उत्पादकता में भी वृद्धि सुनिश्चित हुई है। खदान में ट्रैफिक सुरक्षा के दृष्टिगत सोलर ब्लिंकर लगाया गया है।  निरीक्षक दल के कन्वेनर डी मांडी

ने उपस्थित जनों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने 'षून्य दुर्घटनाÓ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा इस कार्य प्रवृत्ति को आगे भी आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण दल ने खदान, मैगजीन, गैरेज, मशीनरी, टेऊनिंग सेंटर तथ रिकॉर्डस का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ जानकारी साझा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.