1 साल में 422% रिटर्न, इस जुलरी कंपनी के शेयर ने किया मालामाल, जानिए कैसा है कारोबार

Updated on 23-10-2023 03:05 PM
नई दिल्ली : 26 मार्च 2021 में एक आईपीओ (IPO) आया था, जिसका प्राइस 87 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। उस समय कंपनी के आईपीओ को ठंडा रेस्पॉन्स मिला, लेकिन अब शेयर ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। लिस्टिंग के बाद से अब तक कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) का स्टॉक करीब 300 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में गिरावट भी आई थी। 17 जून 2022 को स्टॉक का प्राइस 57 रुपये के आसपास था, अभी शेयर ने 309 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया। यानी पिछले एक साल में ही शेयर ने 422 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।

कंपनी का मार्केट कैप भी 30,000 करोड़ को टच कर गया। वहीं, क्वॉर्टर एक के बिजनेस के आंकड़े भी कल्याण ज्वेलर्स ने काफी मजबूत पेश किए, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया। कल्याण ज्वेलर्स ने बताया कि सितंबर तिमाही में कंपनी ने 13 शोरूम खोले थे। वहीं, कंपनी ने दक्षिणी क्षेत्र में फ्रेंचाइजी दुकानों के लिए 6 लेटर ऑफ एंटेट पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी का दिवाली तक 51 शोरूम खोलने का प्लान है।

शानदार बिजनेस आंकड़े दिखाए


कंपनी के क्वॉर्टर-2 के रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे। इससे पहले कल्याण ज्वेलर्स ने अपने बिजनेस के आंकड़े जारी किए थे। इसके अनुसार, कंसोलिडेटेड रिवेन्यू में करीब 27 प्रतिशत की ग्रोथ देखी जा रही है। वहीं, कंपनी का मुनाफा भी इस बार अच्छा खासा बढ़ सकता है। फेस्टिव सीजन भी आ रहा है तो बाजार के जानकार ऐसी कंपनियों के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी मान रहे हैं। हालांकि, कंपनी में इतनी ज्यादा तेजी देखी गई तो NSE, BSE ने इसे एएसएम की लॉन्ग टर्म की लिस्ट में डाल दिया। एएसएम की लॉन्ग टर्म के फ्रेमवर्क में जो भी शेयर आता है, उसे कम से कम 90 दिनों तक रखा जाता है। यानी उसके शेयर के प्राइस के ऊपर नियमों के मुताबिक निगरानी की जाती है।

क्या करती है कंपनी?


कल्याण ज्वेलर्स भारत में ज्वेलरी सेगमेंट में काम करता है। कंपनी के पूरे भारत में 209 शोरूम हैं। 13 नए शोरूम कंपनी ने क्वॉर्टर-1 में एड किए हैं। दिवाली तक 51 शोरूम खोलने की योजना है। मुधरा, निमाह, अनोखी, बजी, तेजस्वी, ज़िया, लाया, ग्लो,कैंडेरे, वेधा, अपूर्वा और हेरा कंपनी के प्रमुख ब्रांड हैं। कंपनी चेन रिंग, हार, कान की बाली, कंगन, चूड़ियां, सोना, डायमंड, मोती, मिश्रित सोना,मणि पत्थर, प्लैटिनम की ज्वैलरी बनाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.