आयुष स्वास्थ्य मेला में 432 मरीजों का निःशुल्क इलाज

Updated on 19-10-2024 11:47 AM

बिलासपुर । जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गोंदईया, वि ख बिल्हा में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जनपद सदस्य दिलहरन साहू  एवं सरपंच संतोष केवट ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल एमडी कायचिकित्सा ने स्वागत भाषण में आयुष विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा आयुष पद्धति द्वारा लाभ देना है।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवम आयुष ग्राम के योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया। शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु 350 रोगियों को काढ़ा वितरण किया गया। शिविर में वात रोग, आमवात,उदर रोग,ज्वर, कास प्रतिश्याय, श्वास, अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग,  पांडू रोग, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का इलाज किया गया।


मौसमी बीमारी के लिए जागरूक करते हुए ऋतु अनुसार लोगों को खान पान आहार विहार, पथ्य अपथ्य,दिनचर्या ऋतु चर्या के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 432 लोगों का इलाज किया गया जिसमें 130 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया।


शिविर में डॉ कोमल डोटे, डॉ राजेश दुबे, डॉ रश्मि जितपुरे, डॉ.गरिमा पटेल, डॉ पूजा पाटले, फार्मासिस्ट लक्ष्मी कुमार साहू, खिलेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र अज़गले, किशुन लाल धु्रव, औषधालय सेवक  सत्यप्रकाश माथुर, राजकुमार दुबे, हेलन बाई इंदुवा, पी टी एस कुशल प्रसाद यादव ने अपनी सेवाएं दी। डॉ कुमुदिनी पटेल ने मंच संचालन करते हुए सभी जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.