पांच घंटे में 45 किमी... कहां चलती है देश की सबसे आलसी ट्रेन

Updated on 26-02-2024 01:23 PM
भारत में अब बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है जो 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच तैयार हो रहा है। लेकिन देश में एक ऐसी भी ट्रेन है जो पांच घंटे में 46 किमी का सफर तय करती है। हम बात कर रहे हैं नीलगिरि माउंटेन रेलवे की। यह देश की सबसे आलसी ट्रेन है। इसकी टॉय ट्रेन नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और 46 किमी का सफर पांच घंटे में पूरा करती है। मगर इतनी कम स्पीड के बाद भी इसमें सफर करके लोगों का पैसा वसूल हो जाता है। जानिए क्या है वजह...

​किस राज्य में चलती है यह ट्रेन

यह ट्रेन तमिलनाडु के नीलगिरि पर्वतों से गुजरती है। यानी इसे टेढ़े-मेढ़े पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है। यह ट्रेन नीलिगरि हिल की तलहटी पर बसे मेट्टूपलयम शहर से चलती है और खड़ी चढ़ाई से चलते हुए पहाड़ी शहर ऊटी तक जाती है। नीचे उतरते समय यह एक घंटा कम समय लेती है। हालांकि रोड के रास्ते इस यात्रा में बहुत कम समय लगता है।

​क्यों लगता है ज्यादा समय

तो फिर ट्रेन से पांच घंटे की यात्रा करने में क्या मजा है? यह ट्रेन 46 किमी की यात्रा में 16 सुरंगों, 250 पुलों और 208 घुमावदार मोड़ों से गुजरती है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज (UNESCO World Heritage) में शामिल है। इसमें सफर के दौरान पश्चिमी घाट के कई मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि इसमें सफर करना पूरी तरह पैसा वसूल है।

​क्या है इसकी टाइमिंग

नीलगिरि माउंटेन रेलवे ट्रेन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर मेट्टूपलयम से छूटती है और दोपहर 12 बजे ऊटी पहुंचती है। वापसी में यह दो बजे ऊटी से चलती है और शाम 5.35 बजे मेट्टूपलयम पहुंचती है। रास्ते में यह कुनूर, वेलिंगटन, अरावनकाडू, केट्टी और लवडेल से गुजरती है। इस दौरान यह 2203 मीटर तक की ऊंचाई तक जाती है।

​कब हुई थी शुरू

यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक नीलगिरि माउंटेन रेलवे की प्रस्ताव सबसे पहले 1854 में रखा गया था। लेकिन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस पर काम 1891 में शुरू हो पाया और 1908 में यह मीटर गेज सिंगल ट्रैक रेलवे लाइन बनकर तैयार हो गई। इस ट्रेन में फर्स्ट क्लास में 16 सीटें हैं जबकि सेकेंड सीटिंग में 214 सीटें हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.