45 साल के नबीन बने सबसे युवा BJP कार्यकारी अध्यक्ष:छत्तीसगढ़ में दिलाई जीत

Updated on 15-12-2025 01:05 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं।

नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था, तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि मुझे यह मौका देने के लिए सेंट्रल लीडरशिप, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और सेंट्रल लीडरशिप में सभी को दिल से बधाई देता हूं। मेरे साथ प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उनके दिए गए गाइडेंस और लीडरशिप को और आगे बढ़ाऊंगा।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता दिलाने में नितिन नबीन अहम रोल निभा चुके हैं। वह फिलहाल प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन मजबूत करने और राज्यों में बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वहीं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नितिन नबीन को बधाई। ये भाजपा का अपना निर्णय है कि किसे अध्यक्ष बनाए, किसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए। हालांकि इससे यह साबित होता है कि जिस दिन फुल-टाइम प्रेसिडेंट बनाया जाएगा, पार्टी के तानाशाही रवैए के खिलाफ बगावत शुरू हो जाएगी।

CM, डिप्टी CM और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नितिन नबीन का मार्गदर्शन संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उनकी नियुक्ति युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास का प्रतीक है। उनकी संगठनात्मक क्षमता कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार गौरवान्वित है। उनके मार्गदर्शन में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा। उनके मार्गदर्शन में विधानसभा से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों तक पार्टी का प्रदर्शन एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा-विधानसभा में दिला चुके जीत

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं। BJP के पुराने नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार MLA चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था।

वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ BJP का को-इंचार्ज बनाया गया था, जब ओम माथुर इंचार्ज थे। नितिन नबीन की हालिया कामयाबी छत्तीसगढ़ विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में BJP को जीत दिलाना रही है।

बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी नबीन

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से भी गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी है। छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था।

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ मिला है। नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने

नितिन नबीन भाजपा के अनुभवी और जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बांकीपुर सीट से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधानसभा में प्रवेश किया है।

नि​तिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। पहले भी वे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा संगठन में नितिन नबीन की सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और चुनावी रणनीति की समझ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो, सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे

फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.