47 साल के 'महाराजा' एक्टर ने अपने बर्थडे पर तलवार से काटा था केक, भन्नाए फैंस तो मांगी माफी

Updated on 16-01-2025 05:27 PM
साउथ के एक्टर विजय सेतुपति 16 जनवरी को अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें भर-भरके विश कर रहे हैं। इस बीच विजय की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है, जो देखकर लोग गुस्सा भी कर रहे हैं। ये कब की बात है जब विजय सेतुपति ने अपने जन्मदिन का केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल किया था। 2021 में, अपने फैंस के बीच एक खराब उदाहरण देने के लिए एक्टर की खूब आलोचना की गई थी। हालांकि, उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर किया।Vijay Sethupathi ने भविष्य में सतर्क रहने का भी वादा किया। तमिल में दिए गए अपने बयान में, एक्टर ने अपने बर्थडे की तस्वीर से जुड़े विवाद पर बात की। एक्टर ने शेयर किया कि वह डायरेक्टर पोनराम की फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसमें इस तलवार का खास रोल था।

विजय ने काटा था तलवार से केक

चूंकि, उन्होंने अपना जन्मदिन पोनराम और टीम के साथ मनाया, इसलिए उन्होंने बर्थडे केक भी तलवार से ही काटा। उन्होंने माना कि उनका इशारा एक खराब उदाहरण है और उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में अधिक सावधान रहेंगे।

विजय सेतुपति ने मांगी माफी

उन्होंने कहा, 'तीन दिन पहले, मेरे जन्मदिन के दौरान ली गई एक फोटो अब विवाद बन गई है। फोटो में, मैंने अपना जन्मदिन का केक तलवार से काटा था। मैं निर्देशक पोनराम की फिल्म में काम करने जा रहा हूं, जिसमें तलवार का अहम रोल है। चूंकि मैंने अपना जन्मदिन पोनराम और टीम के साथ मनाया, इसलिए मैंने अपना केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल किया। अब से मैं सावधान रहूंगा।'

विजय सेतुपति की अगली फिल्म

वर्कफ्रंट पर, विजय सेतुपति को आखिरी बार हिट फिल्म 'महाराजा' में देखा गया था। निथिलन स्वामीनाथन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया और इसमें अनुराग कश्यप भी इसमें लीड रोल में थे। अब, एक्टर 'ऐस' सहित अपनी आगामी फिल्मों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.