बजट में 48 घंटे बाकी, आपकी जेब भरेगा या खाली करेगा बजट

Updated on 30-01-2023 05:58 PM

नई दिल्ली: आम बजट (Budget 2023) आने में अब महज 48 घंटे का वक्त बचा हुआ है। बजट को अंतिम रूप देने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इस बीच देश के टैक्सपेयर्स से लेकर छोटे कारोबारी तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की तरफ उम्मीद भरी नजरों से निहार रहे हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि 8 साल बाद वित्त मंत्री टैक्स छूट दे सकती हैं। हेल्थ बीमा से लेकर महंगाई से लोग राहत मिलने की आशा कर रहे हैं। होम लोन पर भी ब्याज छूट बढ़ाने की उम्मीद है। तो इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से क्या निकलेगा, किसे मिलेगी राहत ये अगले दो दिन में तो साफ हो जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि वित्त मंत्री सैलरी पेशा लोगों को कुछ राहत दे सकती हैं। आइए जानते हैं बजट से क्या हैं उम्मीदें और क्या मिल सकती है राहत..

टैक्स छूट बढ़ेगी?


सीतारमण 2024 के चुनाव से पहले अपना अंतिम पूर्ण बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बार सैलरी पेशा वर्ग को मोदी सरकार राहत की घोषणा कर सकती है। 2014 में अंतिम बार तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई थी। 8 साल से टैक्स की सीमा नहीं बढ़ाई गई है। यानी इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बार मौजूदा टैक्स सीमा को 2.5 लाख को बढ़ाया जा सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि टैक्स छूट सीमा को बढ़ाकर 5 लाख तक किया जा सकता है।

80C में भी छूट की तैयारी!


माना जा रहा है कि सरकार वेतनभोगियों को 80C के तहत मिलने वाली निवेश छूट की सीमा भी बढ़ाने की तैयारी में है। अभी 80 सी के तहत 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। ऐसी खबरें हैं कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में इस सीमा को बढ़ाकर सालाना 2 लाख कर सकती हैं।

सेविंग अकांउट के ब्याज पर भी खुशखबरी!


आयकर के 80TTA के तहत डाकघर, बैंक समेत कोऑपरेटिव जमा के तहत मिलने वाली ब्याज पर अभी टैक्स छूट 10 हजार सालाना है। यानी अगर आपको इन जगहों पर जमा राशि से 10 हजार तक ब्याज मिलता है तो वो टैक्स छूट के दायरे में आता है। माना जा रहा है कि इस बार वित्त मंत्री इसे बढ़ाकर 50 हजार तक कर सकती हैं।

होम लोन वालों को भी वित्त मंत्री करेंगी खुश!


महंगाई को काबू में रखने के लिए आरबीआई ने इस साल रेपो रेट में कई बार बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर बैंकों के ब्याज दरों पर पड़ा और कर्ज लेना महंगा हो गया। ऐसे में होम लोन वालों के लिए किस्त भी ब्याज दरें बढ़ने के कारण बढ़ गई। पर माना जा रहा है कि इस बार वित्त मंत्री आयकर टैक्स के 24B के तहत होम लोन के तौर पर दी जाने वाली ब्याज छूट की मौजूदा सीमा 2 लाख को बढ़ाकर 5 लाख तक कर सकती हैं।

महंगाई रोकने के लिए क्या करेंगी वित्त मंत्री?


इस साल महंगाई से आम लोगों की कमर टूट गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। खाने-पीने की चीजें भी काफी महंगी हो गई है। ऐसे में सबकी नजरें निर्मला सीतारमण के राहत घोषणाओं पर होंगी। आम जनता वित्त मंत्री से उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री महंगाई के मोर्चे पर भी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

हेल्थ बीमा में सरकार करेगी बदलाव?


हाल के दिनों में देश में हेल्थ बीमा को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है। लोग हेल्थ बीमा की सीमा को बढ़ा रहे हैं। अभी तक सरकार हेल्थ बीमा में छूट की सीमा पति-पत्नी और बच्चों पर 25 हजार तक है। वहीं बुजुर्ग माता-पिता के लिए यह छूट 50 हजार रुपये तक है। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री इस सीमा को बढ़ा सकती हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.