48वां ओवर बना भारत की हार की वजह:18 बॉल में 40 रन की जरूरत थी

Updated on 08-12-2022 06:36 PM

चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत दूसरा वनडे हार गया। 5 रन से जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। तीसरा वनडे 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा।

दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज का मेडन ओवर खेलना, उमरान मलिक की स्पीड, महमूदुल्लाह-मेहदी हसन की पार्टनरशिप और राहुल का कैच जैसे कई टॉप मोमेंट्स देखने को मिले। जिन्हें हम इस खबर में जानेंगे...

18 बॉल में चाहिए थे 40, मेडन खेल गए सिराज
भारत का स्कोर 47 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन था। जीत के लिए 18 बॉल पर 40 रन की जरूरत थी, तभी मोहम्मद सिराज 48वां ओवर मेडन खेल गए। इस मेडन के बाद भारत को 12 बॉल में 40 रन चाहिए थे। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा ने 49वें ओवर में 20 और आखिरी ओवर में 14 रन बनाए, लेकिन ये रन जीत के लिए काफी नहीं रहे और भारत 5 रन से मैच हार गया।

शाकिब को लगी उमरान की बाउंसर
बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेल रहे उमरान मलिक ने 12वें ओवर में शाकिब को बाउंसर फेंकी। शाकिब लेंथ को जज नहीं कर सके और बॉल सीधे उनके हेलमेट पर लगी। शाकिब डक करने गए, लेकिन बॉल उनके गले के बहुत पास आ गई।

14वें ओवर की पहली बॉल पर उमरान ने नजमुल हसन शांतो को बोल्ड कर दिया। 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गुड लेंथ बॉल को शांतो कनेक्ट नहीं कर पाए और बोल्ड हो गए।

मेहदी-महमूदुल्लाह की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
19 ओवर में 69 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश टीम को महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने संभाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 165 बॉल पर 148 रन की पार्टनरशिप की। यह बांग्लादेश की भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

दोनों से पहले अनामुल हक और मुश्फिकुर रहीम ने 2014 में तीसरे विकेट के लिए 133 रन की पार्टनरशिप की थी। बांग्लादेश के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप अफीफ हुसैन और मेहदी हसन ने की है। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल 174 रन की नॉटआउट पार्टनरशिप की थी।राहुल ने पकड़ा कमाल का कैच
47वें ओवर की पहली ही बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। उमरान मलिक की ऑफ साइड पर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल को महमूदुल्लाह कट करने गए। बॉल उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई। जहां राहुल ने डाइव मारकर कैच पकड़ लिया। महमूदुल्लाह ने 96 बॉल पर 77 रन बनाए। इस विकेट के बाद बांग्लादेश की 7वें विकेट की पार्टनरशिप भी टूट गई।

इबादत ने कोहली को बोल्ड किया
पहली पारी में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जिस कारण दूसरी पारी में वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए। उनकी जगह विराट कोहली ने ओपनिंग की, लेकिन वे 5 रन बनाकर दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। इबादत हुसैन की शॉर्ट बॉल पर कोहली पुल करने गए, लेकिन बॉल बैट का इनसाइड एज लेकर स्टंप्स में घुस गई।

विराट इस साल खेलीं 10 वनडे पारियों में 5वीं बार 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए। इस साल वे 2 ही फिफ्टी लगा सके हैं। उन्होंने 23 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे फिफ्टी जमाई थी। इस साल वे 9 बार कैच आउट हुए और आज पहली बार बोल्ड भी हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.