हमर स्वस्थ्य लइका शिविर में 49 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated on 29-05-2025 11:41 AM

महासमुंद। "हमर स्वस्थ्य लइका" शिविर, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और कुपोषण मुक्त भारत जैसे कार्यक्रमों की ज़मीनी क्रियान्वयन का प्रमाण है, जो यह दर्शाता है कि सरकार और साझेदार संस्थाएं मिलकर समुदाय स्तर पर बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश का हर बच्चा स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त बन सके यही इस प्रयास का मूल उद्देश्य है।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास, राज्य पोषण उत्कृष्ट केंद्र (AIIMS रायपुर) और यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में  27 मई को "हमर स्वस्थ्य लइका" (सीएमएएम  समुदाय आधारित तीव्र कुपोषण प्रबंधन) शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रदेश में कुपोषण से प्रभावित बच्चों की पहचान और उपचार के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।शिविर में कुल 49 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की टीम, जिसमें डॉ. क्रुणाल नायक बाल रोग विशेषज्ञ,  जॉन वरूर अलेक्जेंडर राज्य पोषण समन्वयक, और श्रीमती रिया मुखर्जी जिला पोषण समन्वयक शामिल थे, ने प्रत्येक बच्चे की चिकित्सकीय जांच कर आवश्यक दवाइयाँ, परामर्श और पोषण संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस आयोजन को सफल बनाने में सीडीपीओ  जी. आर. नारंग,  बीएमओ डॉ. एच. एल. जांगड़े,  बीपीएम श्रीमती शीतल सिन्हा, ब्लॉक समन्वयक दीक्षा पटेल एवं खुशबू चेलक सहित फील्ड स्टाफ का योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.