अफगानिस्तान की जीत के 5 शिल्पकार, जिन्होंने पर्दे के पीछे से टीम में जान फूंक दी

Updated on 25-10-2023 02:31 PM
​World Cup 2023: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में भले ही दो मैच जीते हैं पर दोनों ही मुकाबले अपने से बेहद मजबूत टीमों के खिलाफ। पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को दिल्ली में हराया तो चंद दिन पहले पाकिस्तान को चेन्नई में पटका। वो दिन दूर नहीं जब एशियाई महाद्वीप में भारत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट का सुपर पावर बनकर उभरेगा। अफगानिस्तान की टीम अटैकिंग ब्रांड की क्रिकेट खेलती है। मैदान पर एक-एक खिलाड़ी 11-11 पर भारी है। क्रिकेट के नक्शे में अफगानिस्तान को अभी और चमकना है। टीम की कामयाबी की एक बड़ी वजह कोच और सपोर्ट स्टाफ भी है। ऐसे में चलिए आपको अफगानिस्तान टीम के उन पांच चेहरों से मिलवाते हैं, जिन्हें पर्दे के पीछे के हीरो कहा जा रहा है।

अजय जडेजा

अफगानिस्तान की टीम का कायापलट करने में पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा का बड़ा योगदान है। विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अपना मेंटॉर नियुक्त किया था। अजय जडेजा ने खिलाड़ियों में जीत का ऐसा विश्वास भरा कि टीम कमाल करने लगी। भारतीय हालातों से यहां के पिचों से जडेजा अच्छी तरह वाकिफ हैं, इसका फायदा टीम को मिल रहा है।

जॉनाथन ट्रॉट

लंबे समय तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सफल बल्लेबाजों में शुमार रहे जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान के हेड कोच हैं। साउथ अफ्रीका में जन्मे ट्रॉट ने इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट में 44.08 की औसत से 3835 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। 68 वनडे मैच में चार शतक और 22 अर्धशतक बनाने वाले ट्रॉट जब कोच बने तभी अफगानिस्तान में तख्ता पलट हुआ था। तालिबान की सरकार बनी। इसके बावजूद वह टीम को एकजुट बनाने में सफल रहे, इसका असर नजर आ रहा है।

रईस अहमदजई

अफगानिस्तान ने अपने जिन खिलाड़ियों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की थी, रईस अहमदजई उनमें से एक थे। पांच वनडे और आठ टी-20 इंटरनेशनल खेलने के बाद रईस ने जल्द ही संन्यास ले लिया। अहमदजई ने राष्ट्रीय टीम में कोचिंग के साथ-साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भी निभाई है। 8 अगस्त 2020 को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहमदाजई को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया था। फिलहाल वह अपने अनुभव बतौर असिस्टेंट कोच अफगानिस्तान टीम को दे रहे हैं।

​रियान मैरोन

अफगानिस्तान सिर्फ बैटिंग और बॉलिंग में ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल कर रही है। टीम के फील्डिंग कोच रियान मैरोन हैं। 49 वर्षीय मैरोन साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 1996/97 सीजन में वेस्टर्न प्रांत के लिए पदार्पण किया था। मैरोन ने गैरी कर्स्टन, हर्शल गिब्स और जैक्स कैलिस जैसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।

हामिद हसन

वर्ल्ड कप से ठीक पहले अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज हामिद हसन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल की जगह गेंदबाजी कोच की जगह ली। हसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के अपने पहले बैच के खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को विश्व मानचित्र पर लाया। हसन ने अपना आखिरी वनडे 2019 में पुरुष क्रिकेट विश्व कप में खेला और अफगानिस्तान के लिए अपना आखिरी टी20I 2021 में टी20 विश्व कप में खेला। उन्होंने 38 वनडे में 59 विकेट और 25 मैचों में 35 टी20I विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.