5 बल्लेबाज जो नाइटवॉचमैन के रूप में आकर टेस्ट में ठोक चुके शतक, एक भारतीय नाम भी शामिल

Updated on 02-03-2024 01:01 PM
स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की जगह बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किए गए निचले क्रम के बल्लेबाज नाइटवॉचमैन कहते हैं, जिसका काम टीम की रखवाली यानी अहम विकेट बचाना होता है। यह ज्यादातर दिन का खेल खत्म होने के समय किया जाता है। नाइटवॉचमैन के रूप में टीम ऐसे खिलाड़ी को उतारती है जिसके विकेट की ज्यादा वैल्यू नहीं होती है। इसके बाद भी कई नाइटवॉचमैन बड़ी पारी खेल जाते हैं। हम आपको 5 ऐसे नाइटवॉचमैन के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट में शतक ठोक चुके हैं।

नसीम-उल-गनी

पाकिस्तान के नसीम उल गनी नाइटवॉटमैन के रूप में खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वह लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी।

टोनी मान

ऑस्ट्रेलिया के टोनी मान भी नाइटवॉचमैन के रूप में टेस्ट में शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 1977 के पर्थ टेस्ट में यह कारनामा किया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मान ने 105 रनों की पारी खेली थी।

सैयद किरमानी

सैयद किरमानी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज थे। उन्होंने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाइटवॉचमैन के रूप में 5वें नंबर पर उतरे थे। किरमानी ने 206 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली थी। मुंबई में हुए उस मैच को भारत ने पारी और 100 रनों से जीता था।

मार्क बाउचर

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर नाइटवॉटमैन के रूप में दो बार शतक लगा चुके हैं। एक ही साल में उन्होंने यह कारनामा किया था। पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 125 रनों की पारी खेली थी। फिर इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 108 रन बनाए थे।

जेसन गिलेस्पी

ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी तीसरे नंबर पर नाइटवॉचमैन के रूप में बैटिंग करने उतरे थे। 2006 में चिटोग्राम टेस्ट में उन्होंने 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह आज भी दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र नाइटवॉटमैन बल्लेबाज हैं। यह उनके करियर का भी आखिरी मुकाबला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.