टी20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, रिजवान ने तोड़ा कोहली और बाबर का रिकॉर्ड

Updated on 22-04-2024 02:17 PM
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। भले ही रिजवान तेजी से रन नहीं बनाते लेकिन लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह काफी समय तक रैंकिंग में नंबर एक पर भी थे। अभी भी वह टॉप 5 में बने हुए हैं। रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान इस फॉर्मेट में अपने तीन हजार रन पूरे किए। इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि सबसे तेज 3000 टी20 रन किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं

​मार्टिन गुप्टिल- 101 पारी​

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबस बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। गुप्टिल एक समय इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 101 पारियों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने तीन हजार रन पूरे किए थे।

​आरोन फिंच- 98 पारी​

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी 172 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। फिंच ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 3 हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। यहां तक पहुंचने में उन्हें 98 पारियां लगी थीं।

​बाबर आजम- 81 पारी​

बाबर आजम सबसे कम समय में 3000 हजार टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। डेब्यू के 6 साल और 23 दिन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के मैदान पर बाबर ने 81 पारियों में अपने 3000 रन पूरे किए थे।

​विराट कोहली- 81 पारी​

विराट कोहली ने भी बाबर आजम की बराबर पारी ही ली ह। विराट ने 2010 में भारत के लिए पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वह सबसे पहले 3000 रनों तक पहुंचने वाले बल्लेबाज भी हैं। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 के दौरान विराट ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

​मोहम्मद रिजवान- 79 पारी​

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सबसे कम पारी में 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टी20 मैच के दौरान रिजवान ने बाबर आजम और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सिर्फ 79वीं पारी में ही 3 हजार रन पूरे कर लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.