आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले 5 बल्लेबाज, चार बाएं हाथ से करते हैं बैटिंग

Updated on 16-04-2024 02:53 PM
टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। यहां नियम से लेकर पिच तक बल्लेबाजों के पक्ष में होते हैं। यही वजह है कि रनों की बरसात देखने को मिलती है। आईपीएल में शुरुआत से ही ऐसा हो रहा है। 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड ने सिर्फ 39 गेंदों पर शतक ठोक दिया। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। इस मौके पर हम आपको लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्रिस गेल- 30 गेंद

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड है। 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उन्होंने 175 रन बनाए थे। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उस मैच में गेल टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। आज तक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है।

यूसुफ पठान- 37 गेंद

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूसुफ पठान ने यह कारनामा किया था। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले टॉप-8 बल्लेबाजों में एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि उनकी इस शतकीय पारी के बाद भी राजस्थान को मुंबई के खिलाफ 2010 सीजन के उस मैच में हार मिली थी।

डेविड मिलर- 38 गेंद

पंजाब के लिए डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 38 गेंदों पर 2013 में शतक लगाया था। मोहाली के मैदान पर खेली गई इसी पारी की वजह से उन्हें किलर मिलर नाम मिला था। 10वें ओवर में 64 रन पर 4 विकेट खोने वाले पंजाब ने उस मैच में 191 का लक्ष्य 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

ट्रेविस हेड- 39 गेंद

इस लिस्ट में ट्रेविस हेड का नाम शामिल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ने आरसीबी के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक ठोका। एक समय वह 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन अगली 27 गेंदों पर 85 रन बनाकर शतक पूरा कर लिया। हेड पीछे सीजन अनसोल्ड रहे थे।

एडम गिलक्रिस्ट- 42 गेंद

डेक्कन चार्जर्स के लिए एडम गिलक्रिस्ट ने पहले ही सीजन में 42 गेंदों पर शतक ठोक दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए थे। इस पारी में 10 छक्के शामिल थे। 155 रनों का लक्ष्य डेक्केन ने 12 ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.