Nykaa में एक साथ 5 बड़े इस्तीफे, मुसीबत में कंपनी, 2054 का शेयर 137 पर आया, IPO में डबल किया था पैसा

Updated on 25-03-2023 08:14 PM
नई दिल्ली : फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) के ब्यूटी स्टार्टअप नायका (Nykaa) को कौन नहीं जानता। साल 2021 में आए इस कंपनी के IPO ने धूम मचा दी थी। यह साल का सबसे सफल आईपीओ रहा था। नायका का आईपीओ 83 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। 1125 रुपये आईपीओ में शेयर का प्राइस था और शेयर 2054 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इस शेयर ने कुछ ही दिनों में निवशकों का पैसा डबल कर दिया था। लेकिन अब इस शेयर की बुरी हालत है। यह शेयर गिरते-गिरते 137 रुपये (Nykaa Share Price) पर आ गया है। हालात यह है कि कंपनी में एक के बाद एक बड़े अधिकारी इस्तीफे (Resignation) दे रहे हैं। इस साल अब तक कंपनी की लीडरशिप टीम के 5 अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। कंपनी ने ही यह जानकारी दी है।


लीडरशिप के इन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा


नायका के जिन अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, उनमें कंपनी की लीडरशिप के बड़े मेंबर शामिल हैं। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर मनोज गांधी, फैशन डिवीजन के चीफ बिजनस ऑफिसर गोपाल अस्थाना और होलसेल बिजनस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विकास गुप्ता भी इनमें शामिल हैं। साथ ही नायका के ब्रांड्स बिजनस के उपाध्यक्ष शुचि पंड्या और फैशन यूनिट में वीपी (फाइनेंस) ललित प्रुथी ने भी कंपनी छोड़ दी है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में कंपनी के सीएफओ अरविंद अग्रवाल ने भी कंपनी छोड़ दी थी।

कंपनी ने बताई यह वजह


कंपनी ने ईटी को एक बयान में कहा, 'नायका जैसे 3,000 से अधिक ऑन-रोल कर्मचारियों के साथ एक तेजी से बढ़ रहे, ग्रोथ पर फोकस्ड, कंज्यूमर टेक ऑर्गेनाइजेशन में स्वैच्छिक और अनैच्छिक एग्जिट की उम्मीद रहती है। हम इनमें से कुछ मिड-लेवल एग्जिट्स को सालाना अप्रेजल और परिवर्तन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में देखते हैं। इसमें लोग परफॉर्मेंस के कारण या अन्य अवसरों को पाने के लिए बाहर निकल जाते हैं।'

मुनाफे में गिरावट


चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने समेकित शुद्ध मुनाफे में 71 फीसदी की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की थी। यह 8.48 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, इसका परिचालन से राजस्व 33 फीसदी बढ़कर 1462 करोड़ रहा।

शेयर का बुरा हाल


नायका की मूल कंपनी FSN E-Commerce Ventures Ltd का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 0.22 फीसदी या 0.30 रुपये गिरकर 137.80 पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 315.86 रुपये और निम्न स्तर 120.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को 39,306.72 करोड़ रुपये था। कंपनी को काफी अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बड़े अधिकारियों के इस्तीफे ने मुसीबत और बढ़ा दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.