हारे हुए वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारी, इतिहास में दर्ज हुआ मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई का नाम

Updated on 10-02-2024 12:56 PM
अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हार मिली। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 381 रन बनाए। पथुम निसंका ने 210 रनों की पारी खेली। जवाब में 55 रन पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिर गए थे। लेकिन इसके बाद मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर टिक गए। दोनों बल्लेबाजों ने शतक बनाया। हालांकि अंत में अफगानिस्तान को 42 रनों से हार मिली। हालांकि हार के बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उनके नाम हारे हुए वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है। हम आपको इस मैचों में हारे हुए वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में बताते हैं।

​मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई- 242 रन​

मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच 242 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया। नबी ने 130 गेंदों पर 136 जबकि उमरजई ने 115 गेंदों पर 149 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में अफगानिस्तान की टीम मुकाबले को 42 रनों से हार गई।

​हर्शल गिब्स और गैरी कर्स्टन- 235 रन​

कोच्चि में भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बना था।हर्शल गिब्स और गैरी कर्स्टन के बीच पहले विकेट के लिए 235 रनों की साझेदारी बनी थी। दोनों बल्लेबाजों ने शतक बनाया था। साउथ अफ्रीका ने 301 रन बनाए। भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में मैच को तीन विकेट से जीत लिया।

​सईद अनवर और एजाज अहमद- 230 रन​

1998 में यह रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ ही बना था। पाकिस्तान के एजाज अहमद और सईद अनवर ने ढाका में तीसरे विकेट के लिए यह साझेदारी बनाई थी। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 314 रन बनाए। लेकिन सौरव गांगुली के शतक की मदद से भारत ने मैच को एक गेंद रहते जीत लिया था।

​केविन ओब्रायन और विलियम पोर्टरफील्ड- 227 रन​

आयरलैंड की इस जोड़ी ने केन्या के खिलाफ 2007 में चौथे विकेट के लिए 227 रन जोड़े थे। 57 रन पर 3 विकेट गिरन के बाद ओब्रायन ने 142 और पोर्टरफील्ड ने 104 रन बनाए थे। लेकिन केन्या ने 285 रनों के लक्ष्य को एक विकेट रहते हासिल कर लिया था।

​इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज- 227​

पिछले साल अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ यह साझेदारी बनाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। गुरबाज ने 151 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भी अफगान टीम 300 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने एक गेंद रहते मैच को एक विकेट से जीत लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.