1 शेयर पर 5 बोनस शेयर, ज्वैलरी कंपनी देने जा रही इनवेस्टर्स को बड़ा तोहफा

Updated on 21-10-2022 05:43 PM

जेम्स एंड ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ी एक कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड है। ज्वैलरी कंपनी इनवेस्टर्स को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 9 नवंबर 2022 फिक्स कर दी है। कंपनी के शेयर 8 नवंबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड करेंगे। 

1 महीने में 150% चढ़ गए कंपनी के शेयर
पुनीत कमर्शियल लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में अच्छी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 20.60 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 51.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में करीब 150 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने एक महीने पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.48 लाख रुपये होता। 

20 दिन में ही शेयरों में 40% से ज्यादा की तेजी
पुनीत कमर्शियल के शेयरों में पिछले 20 दिन में 40.2 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 36.55 रुपये के स्तर पर थे। पुनीत कमर्शियल के शेयर 10 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 51.25 रुपये के स्तर पर रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1.23 करोड़ रुपये का है। पुनीत कमर्शियल्स में प्रमोटर की हिस्सेदारी 73.74 पर्सेंट है। वहीं, कंपनी में पब्लिक की शेयरहोल्डिंग 26.26 पर्सेंट है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.