पावरप्ले में 5 बाउंड्री, फिर ठन-ठन गोपाल... खुद पर सवाल खड़े करने का मौका दे रहे हैं विराट कोहली

Updated on 26-04-2024 02:14 PM
हैदराबाद: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि कई लोग उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने के पक्ष में भी नहीं है। विराट कोहली पिच पर सेट होने में समय लेते हैं। आज की टी20 क्रिकेट में पिच पर सेट होने का कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं बचा है। बल्लेबाज पहली गेंद से अटैक करने जाते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में विराट कोहली की बैटिंग का तरीका देखकर एक बार फिर उनपर सवाल उठने लगे हैं।

पावरप्ले के बाद कोहली नहीं लगा सकते बाउंड्री

विराट कोहली इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। वह 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुए। लेकिन छठे ओवर के बाद विराट कोहली के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली। शुरुआती 6 ओवर में विराट के बल्ले से 18 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का निकला था। उनका स्ट्राइक रेट करीब 180 का था। लेकिन फिर 25 गेंदों पर वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। पावरप्ले के बाद स्ट्राइक रेट 75 के करीब ही रहा।

43 गेंदों पर खेली 51 रनों की पारी

विराट कोहली ने इस मैच में 43 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 118.60 रहा। 37 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की यानी फिफ्टी के बाद एक रन बनाने के लिए विराट ने 6 गेंदों का सामना किया। इसी मैच में रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी ठोकी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। 8वें से 13वें ओवर के बीच पाटीदार के बल्ले से 5 छक्के और दो चौके निकले।

आरसीबी की जीत का इंतजार खत्म

विराट कोहली की धीमी पारी के बाद भी आरसीबी ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 206 रन बनाए। पाटीदार के अलावा कैमरून ग्रीज ने 20 गेंदों पर 37 जबकि कप्तान फाफ ने 12 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर हैदराबाद को तेज शुरुआत दिला। लेकिन दूसरे बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाए। टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना सकी और 35 रनों से मैच हार गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.