5 गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल 2024 में फेंके सबसे ज्यादा सबसे डॉट बॉल, चौंका देगा दूसरे नंबर का नाम

Updated on 02-05-2024 01:33 PM
आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। 200 का स्कोर तो लगभग मैच में बन रहे हैं। सीजन में 11 शतक लग चुके हैं। पावरप्ले में ही टीमें शतक बना देत रही हैं। इसके बाद भी गेंदबाज मौका मिलने पर कमाल दिखा रहे हैं। ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ बल्लेबाज रन बनाने से ज्यादा बचने की कोशिश करते हैं। अभी तक दो गेंदबाज 100 से ज्यादा डॉट बॉल फेंक चुके हैं और दोनों ही भारतीय गेंदबाज हैं। ऐसे में हम आपको आईपीएल के इस सीजन 49वें मैच तक सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

​सुनील नरेन- 82 डॉट बॉल​

सुनील नरेन इस सीजन बल्लेबाज से कमाल कर रहे हैं। लेकिन गेंदबाजी में भी उनका कोई जवाब नहीं है। 9 मैचों में नरेन 11 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 6.86 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। 36 ओवर की बॉलिंग में उन्होंने 82 डॉट गेंदें डाली हैं।

​ट्रेंट बोल्ट- 87 डॉट बॉल​

राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट ने कमाल की बॉलिंग की है। उनके खिलाफ पहले स्पेल में रन बनाना कभी आसान नहीं होता। 9 मैचों में बोल्ट ने 32 ओवर डाले हैं और 10 बल्लेबाजों को आउट किया है। उन्होंने इस दौरान 87 डॉट गेंदें फेंकी हैं।

​कागिसो रबाडा- 94 डॉट बॉल​

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का नाम भी लिस्ट में है। आईपीएल के इस सीजन रबाडा अपने नाम के अनुरूप बॉलिंग नहीं कर पाए हैं। इसके बाद भी 10 मैचों में 94 डॉट गेंद डालकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

खलील अहमद- 105 डॉट बॉल

खलील अहमद का नाम काफी लोगों को चौंका सकता है। खलील काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाजों का इस सीजन प्रदर्शन भी लचर रहा है। इसके बाद भी खलीली ने 11 मैचों में 105 डॉट गेंदें फेंकी हैं। उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रिजर्व खिलाड़ियों में भी है।

​जसप्रीत बुमराह- 115 डॉट बॉल​

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन कमाल की बॉलिंग की है। उनके पास अभी पर्पल कैप भी है। 10 मैचों में बुमराह ने 6.4 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और 14 विकेट लिए हैं। उनका औसत भी 18 का ही है। बुमराह अभी तक सीजन में 115 डॉट गेंद डाल चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.