5 गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल में डाले हैं सबसे महंगे ओवर, एक तो दो बार पर्पल कैच जीत चुका

Updated on 20-03-2025 02:26 PM
टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है। यहां गेंदबाजों के लिए विकल्प काफी कम होते हैं। जब पिच और परिस्थिति दोनों बल्लेबाजों के साथ हो तो गेंदबाजों के लिए बचना काफी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि गेंदबाजों की खूब कुटाई होती है। आईपीएल में तो गेंदबाजों का जीना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा ओवर डालने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

रवि बोपारा- 33 रन

क्रिस गेल और मनोज तिवारी ने मिलकर आईपीएल 2010 में केकेआर के लिए रवि बोपारा के खिलाफ ओवर में 33 रन बटोरे थे। तब यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर थे। गेल ने 25 जबकि मनोज तिवारी ने 2 रन बनाए। पंजाब के लिए खेलते हुए बोपारा ने 6 रन वाइड के दिए थे।

परविंदर अवाना- 33 रन

2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले परविंदर अवाना की सुरेश रैना ने कुटाई की थी। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने अलावा के ओवर की पहली दो गेंद पर दो छक्के मारे। इसके बाद उन्होंने लगातार 5 चौके जड़े थे। इसमें एक नो बॉल भी शामिल था।

डेनियल सैम्स- 35 रन

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले विदेशी गेंदबाज हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में पैट कमिंस ने उन्हें 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 34 रन कूटे थे। एक नो बॉल की वजह से ओवर में कुल 35 रन बने थे।

हर्षल पटेल- 37 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल भी एक ओवर में 37 रन खा चुके हैं। 2021 में रविंद्र जडेजा ने उनके खिलाफ 5 छक्के और एक चौके की मदद से ओवर में 36 रन बनाए थे। उन्होंने भी एक नो बॉल डाली थी। इस तरह आरसीबी के लिए उन्होंने एक ओवर में 37 रन खर्च किए।

प्रशांत परमेश्वरन- 37 रन

आईपीएल में सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड प्रशांत परमेश्वरन के नाम है। 2011 सीजन में क्रिस गेल ने उनके खिलाफ एक ओवर में 36 रन मारे थे। इसके अलावा प्रशांत ने एक नो बॉल फेंकी थी। इस तरह ओवर में 37 रन बने थे। तब गेल आरसीबी और प्रशांत कोच्चि टस्कर्स केरला की टीम का हिस्सा थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.