5 गेंदबाज जिन्हें IPL सीजन के पावरप्ले में पड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ेंगे सिराज

Updated on 12-04-2024 01:16 PM
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए आईपीएल 2024 बुरे सपने की तरह रहा है। 6 मैच खेलने के बाद सिराज ने सि्रफ 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। मैच के जिस भी फेज में सिराज ने बॉलिंग की है, बल्लेबाजों ने उनकी कुटाई की है। सिराज पावरप्ले में ही बल्लेबाजों से 6 ओवर में 10 छक्के खा चुके हैं। अब एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के खाने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं। हम आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिनके खिलाफ एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।

मोहम्मद सिराज- 10 छक्के (2024)

आईपीएल 2024 में मोम्मद सिराज ने अभी तक 6 ही मैच खेले हैं। इस दौरान सिर्फ पावरप्ले में ही वह 10 छक्के खा चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ही उन्हें पावरप्ले में 4 छक्के पड़े। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने उन्हें जमकर कुटा था।

मोहम्मद शमी- 11 छक्के (2023)

मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप भी जीता था। इसके बाद भी पावरप्ले में उनके खिलाफ काफी रन बने थे। 16 मैचों में शमी ने पावरप्ले की बॉलिंग में 11 छक्के दिए थे।

आवेश खान- 13 छक्के (2018)

तेज गेंदबाज आवेश खान 2018 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। तब उन्होंने सिर्फ 6 ही मैच खेले थे लेकिन गेंदबाजों ने उनके खिलाफ 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन बनाए। तब आवेश ने पावरप्ले में ही 13 छक्के दे दिए थे।

मनप्रीत सिंह गोनी- 13 छक्के (2008)

आईपीएल 2008 में मनप्रीत सिंह गोनी चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख गेंदबाज थे। उस सीजन के बाद उन्हें भारत के लिए भी खेलने का मौका मिला था लेकिन असफल रहे। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के पहले सीजन के पावरप्ले में ही 13 छक्के खा लिए हैं।

मोहम्मद सिराज- 17 छक्के (2022)

आईपीएल 2023 में सिराज ने अच्छी बॉलिंग की थी लेकिन 2022 में महंगे रहे थे। 15 मैच में सिराज को सिर्फ 9 विकेट मिले थे। पावरप्ले में उन्हें 17 छक्के पड़े थे। इस सीजन में आरसीबी के 8 मैच बचे हैं और सिराज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.