भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, टॉप पर ये भारतीय

Updated on 08-09-2025 03:57 PM
एशिया कप 2025 को शुरू होने में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। भारतीय क्रिकेट टीम 10 तारीख को यूएई के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। वहीं अगले मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा मुकाबले काफी रोमांचक होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट किन गेंदबाजों ने लिए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताने वाले हैं।

हार्दिक पंड्या टॉप पर

हार्दिक पंड्या भारत-पाकिस्तान टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20आई मैचों में 12.00 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। वे इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर

भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 में 7.26 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा भुवी का प्रदर्शन कमाल का रहता आया है।

उमर गुल तीसरे नंबर पर

उमर गुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 6 टी20आई मैचों में 11 विकेट लिए हैं। अपने समय में उमर गुल को पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माना जाता था।

नसीम शाह भी लिस्ट में

नसीम शाह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 4 टी20आई मैचों में 16.57 की औसत से 7 विकेट लिए हैं।

अर्शदीप सिंह 5वें नंबर पर

अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। भारत के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20आई मैचों में 7 विकेट लिए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप में अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.