यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में 5 जिंदा जले : टर्न हो रही स्लीपर बस से टक्कर धमाके के साथ दोनों गाड़ियां जलीं

Updated on 12-02-2024 01:01 PM

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे पर टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। तेज धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद आग इतनी तेज फैली की सवार लोग कार का गेट तक नहीं खोल पाए।

कार को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव पुत्र मनोज यादव ड्राइव कर रहा था। बाकी 4 मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। बस सवार यात्री सुरक्षित हैं। बस सवार सत्य प्रकाश ने बताया कि बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी। वह SO का एग्जाम देने जा रहे थे। उनके एडमिट कार्ड, बैग और पैसा बस में ही जल गए।

हादसे वाली जगह से कुछ पहले एक ढाबे पर बस रुकी थी। फिर बस चली तो ड्राइवर और कंडक्टर आपस में बात कर रहे थे कि आगे रास्ता बाधित है। बस यहीं से मोड़ लीजिए। ड्राइवर बस मोड़ने लगा। तभी रेज रफ्तार कार आकर भिड़ गई।बांग्लादेश के टूरिस्ट राहत ने बताया कि बस में 35-40 यात्री सवार थे। अचानक बस दाएं मुड़ी और कार आकर घुस गई। बस सवार लोगों को एक्सीडेंट के बारे में ज्यादा महसूस नहीं हुआ। ऐसा लगा कि धक्का लगा हो। खिड़की से झांक कर देखा तो कार में भीषण आग लगी थी। बस में भी आग फैल गई थी।

बिहार के गया से चली थी स्लीपर बस
हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 117 पर हुआ। बिहार नंबर (BR 02 AA6496) की स्लीपर बस गया से चली थी। वहीं कार का नंबर DL9C AC9726 है।

टकराते ही धमाका हुआ और आग लग गई
बस और कार की टक्कर होते ही धमाका हुआ और आग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, एक्सप्रेस वे पर 2 वाहनों में आग लगने से पूरा रोड ब्लॉक हो गया। एक लेन का ट्रैफिक थम गया।

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां जल गईं
हादसे की सूचना मिलते ही महावन पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम और एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश में जुटे। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। आग तो कुछ घंटे की मशक्कत में बुझा ली गई, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां जल गई थीं। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.