5 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा

Updated on 23-03-2025 02:24 PM

दुर्ग। रिसाली नगर निगम के 5 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के राजनीतिक किले में सेंधमारी कर भाजपा ने महापौर की कुर्सी को हिला दिया है। इसके बाद अब महापौर शशि सिन्हा अल्पमत में आ चुकी है, क्योंकि भाजपा के पास भी अब 20 पार्षद हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस में महापौर को मिलकर भी कुल 20 पार्षद बच गए है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य पार्षद भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं, जिससे स्पष्ट तौर पर भाजपा अपनी महापौर बना सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रवेश करने वालो में दो महापौर परिषद के सदस्य और 3 महिला पार्षद शामिल हैं, जिनमें परमेश्वर कुमार वार्ड-34, चंद्रप्रकाश निगम वार्ड-20, सरिता देवांगन वार्ड-14, ईश्वरी साहू वार्ड-15, सारिका प्रेमचंद साहू वार्ड- 3 शामिल हैं। सभी ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के निवास पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहें।

सभी प्रवेश करने वाले पार्षदों का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली में बनेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.