बिहान योजना के तहत लोकोस ट्रांजैक्शन मॉड्यूल पर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 14-06-2025 01:27 PM

एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) बिहान योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 09 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए हुए वॉइस ऑर्गेनाइजेशन (VO) और स्व-सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोकोस (LoCOS) प्लेटफॉर्म में ट्रांजैक्शन मॉड्यूल की तकनीकी समझ विकसित करना और डिजिटल लेन-देन की कार्यप्रणाली को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को SHG और VO के वित्तीय लेनदेन, बचत, इंटरलोनिंग, ऋण वितरण एवं पुनर्भुगतान की समुचित एंट्री, मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करना, डेटा अपलोडिंग तथा मॉनिटरिंग की तकनीकी विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स ने व्यावहारिक सत्रों और समूह चर्चाओं के माध्यम से सहभागियों को सटीक और सहज तरीके से ट्रांजैक्शन मॉड्यूल के उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान महिला सदस्यों ने डिजिटल टूल्स को अपनाने की उत्साहजनक पहल दिखाई और स्वयं की संस्था को पारदर्शी तथा सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया । प्रशिक्षण का आयोजन बिहान जिला टीम द्वारा किया गया था जिसमें तकनीकी सहयोग और व्यवस्थापन की जिम्मेदारी जिला मिशन प्रबंधन इकाई (DMMU) के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने निभाई।

समापन अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी और उन्हें डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में महिला समूहों की सहभागिता और उनकी सीखने की प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर दृढ़ता से अग्रसर हैं और बिहान योजना उनके सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.