मोर-बिजली ऐप अपडेट करने का झांसा देकर 5 ठगे

Updated on 24-02-2026 12:55 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर में बिजली काटने और मोर बिजली ऐप अपडेट करने का झांसा देकर युवक से करीब 5 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, आजाद चौक निवासी करण कुमार देवांगन ने पुलिस को बताया कि, उसके मोबाइल पर 22 फरवरी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि, उनका मोर बिजली ऐप अपडेट नहीं है।

जिस कारण उनकी बिजली सप्लाई बंद हो सकती है। आरोपी ने भरोसे में लेकर ऐप अपडेट करने के लिए ओटीपी मंगवाया। कुछ ही देर में करण के मोबाइल पर ओटीपी आया। जिसे उन्होंने कॉलर को बता दिया।

ओटीपी मिलते ही खाते से उड़ाए पैसे

ओटीपी मिलते ही ठगों ने करण के बैंक खाते से किश्तों में 4 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए। जब खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उसने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते को फ्रीज कराया और आजाद चौक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.